Home Lifestyle Health पंच तुलसी के चमत्कारी लाभ, घर में लगा लें इसके पौधे, दूर...

पंच तुलसी के चमत्कारी लाभ, घर में लगा लें इसके पौधे, दूर रहेगा रोग और नकारात्मक ऊर्जा – Uttar Pradesh News

0
4


Last Updated:

Benefits of Panch Tulsi: क्या आपको पता है कि तुलसी की कई वैरायटी होती हैं और हर एक का अपना खास महत्व और उपयोग है. किसी को पवित्र माना जाता है तो किसी को औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है. आज हम बात कर रहे हैं पंच तुलसी की जो न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी बेहद खास मानी जाती है.

तुलसी के प्रकार और महत्व

भारतीय संस्कृति में तुलसी को देवी का रूप माना गया है. कहा जाता है जिस घर में तुलसी होती है. वहां ईश्वर की कृपा बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है. पर बहुत कम लोग जानते हैं कि तुलसी सिर्फ एक नहीं बल्कि कई तरह की होती है और हर तुलसी का अपना अलग महत्व और औषधीय उपयोग होता है.

राम तुलसी

राम तुलसी की पत्तियां हल्के हरे रंग की होती हैं और इसका स्वाद सौम्य होता है. यह तुलसी धार्मिक अनुष्ठानों में सबसे अधिक उपयोग होती है. आयुर्वेद के अनुसार, राम तुलसी कफ और त्वचा संबंधी रोगों को दूर करती है. इसके सेवन से सर्दी-जुकाम में राहत मिलती है और सांस से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं.

श्याम तुलसी

श्याम तुलसी जिसे कृष्ण तुलसी भी कहा जाता है. इस तुलसी के पत्ते बैंगनी रंग के होते हैं. यह तुलसी विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन से भरपूर होती है. खांसी, बुखार, मलेरिया और श्वसन रोगों में यह बेहद असरदार मानी जाती है. माना जाता है कि यह तुलसी मन को शांत करती है और घर के वातावरण को सकारात्मक रखती है.

कपूर तुलसी

कपूर तुलसी की खासियत इसकी तेज सुगंध है जो कपूर जैसी महक देती है. यह तुलसी प्राकृतिक एंटीसेप्टिक मानी जाती है और सर्दी, खांसी, कफ जैसी समस्याओं में बेहद फायदेमंद होती है. इसकी खुशबू से घर का वातावरण भी शुद्ध होता है और मच्छर दूर रहते हैं.

वन तुलसी

वन तुलसी को जंगली तुलसी भी कहा जाता है. यह हिमालय और मैदानी इलाकों में पाई जाती है. इसकी पत्तियों में लौंग जैसी खुशबू होती है और यह पेट की जलन, घाव और संक्रमण को ठीक करने में मदद करती है. यह तुलसी शरीर को अंदर से डिटॉक्स करती है और पाचन को सुधारती है.

नींबू

नींबू तुलसी की पत्तियों से हल्की नींबू जैसी खुशबू आती है. जो मन को तरोताजा करती है. वहीं पंच तुलसी यानी राम, श्याम, कपूर, वन और नींबू तुलसी का मिश्रण को सबसे प्रभावी माना जाता है. यह रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, बुखार में राहत देने और शरीर को प्राकृतिक रूप से मजबूत रखने में मदद करती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

पंच तुलसी के चमत्कारी लाभ, घर में लगा लें इसके पौधे, दूर रहेगा हर रोग


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-miraculous-benefits-of-panch-tulsi-plant-its-plant-at-home-local18-9781248.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here