Tricks for effective studying : क्या आपको अक्सर पढ़ाई करते समय यह लगता है कि जो कुछ भी आप पढ़ रहे हैं, वह जल्दी ही भूलने लगते हैं? दरअसल, यह समस्या कई लोगों के साथ होती है. दरअसल, यह परेशानी तब होती है जब आप सही से पढ़ाई नहीं करते. अगर आप चीजों को लंबे समय तक याद रखना चाहते हैं, तो पढ़ाई के तरीके में कुछ बदलाव लाना जरूरी है. बता दें कि हम अपने दिमाग में हर जानकारी को कंप्यूटर की तरह सेव कर सकते हैं. बस इसका सही तरीका आना जरूरी है. पढ़ाई के सही तकनीक से न केवल आपकी याददाश्त तेज होगी, बल्कि आप जो कुछ भी पढ़ेंगे, वह लंबे समय तक आपके दिमाग में स्टोर भी रहेगा. यहां हम आपको 4 ऐसे सरल, लेकिन असरदार तरीके बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप जानकारी को हमेशा के लिए दिमाग में स्टोर कर सकते हैं और पढ़ी हुई चीजें लंबे समय तक याद रख सकते हैं.
याद रखने के सिंपल उपाय
रीविजन और रिकॉल (Revision & Recall): जब भी पढ़ने बैठें, उससे पहले कुछ मिनट पढ़ी हुई चीजों को रिवाइज या रिकॉल करना न भूलें. हमेशा पेन, पेंसिल लेकर पढ़ने बैठें और जरूरी बातों को अंडरलाइन करें. अगर आप निश्चित समय पर चीजों को दोहराते रहेंगे, तो ये हमेशा के लिए याद हो जाएगा.
एक्टिव लर्निंग (Active Learning): अगर आप पढ़ाई करते समय सिर्फ पढ़ते जाते हैं तो बेहतर होगा कि आप समझने की कोशिश भी करें. इसके लिए नोट्स बनाएं, सवाल पूछें और जो आपने पढ़ा है उसे खुद को अकेले में समझाने का प्रयास करें. इससे आपकी जानकारी गहरी होगी और दिमाग में लंबे समय चीजें अटकी रहेंगी.
इसे भी पढ़ें: 6 खुशबुएं जो तिलचट्टों को नहीं आती रास, नाक में पड़ते ही भाग निकलते हैं घर से, रातभर शेल्फ रहेगा Cockroaches free
ब्रेक जरूरी (Take Breaks): लगातार पढ़ाई करने से भी दिमाग थक जाता है और ध्यान भटकने लगता है. इसलिए पढ़ाई के बीच-बीच में छोटे-छोटे ब्रेक्स लें. इससे दिमाग रिलैक्स होगा और नई जानकारी को प्रोसेस करने का समय भी मिल पाएगा.
विजुअलाइजेशन करें (Visualization): आप जब कुछ नया पढ़ते हैं तो उससे जुड़ी चित्रों या मैप को देखें और उसे विजुअलाइज़ करें. इससे चीजें बेहतर तरीके से याद रहेंगी और दिमाग चित्र के साथ सारी चीजों को याद रख पाए. इन तकनीकों को अपनाकर आप चीजें लंबे समय तक याद रख पाएंगे.
FIRST PUBLISHED : September 22, 2024, 12:37 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/tips-and-tricks-right-way-to-study-to-remember-for-long-term-for-better-memory-retention-follow-4-tricks-for-effective-studying-8709045.html






