लखीमपुर खीरी: आज के बदलते खान-पान के कारण पाइल्स की समस्या से लोग अक्सर परेशान हो रहे हैं. पाइल्स यानी बवासीर एक गंभीर बीमारी है, जिसमें लोगों को शौच करते वक्त जलन, दर्द और ब्लीडिंग का सामना करना पड़ता है. बवासीर के कारण मलाशय के भीतर या बाहर सूजन आ जाती है और लोगों के लिए उठना-बैठना भी मुश्किल हो जाता है. लंबे समय तक कब्ज और एक जगह घंटों बैठकर काम करने से यह समस्या तेजी से बढ़ रही है. आयुर्वेद में बवासीर को अर्श कहा जाता है.
क्यों होता है बवासीर
बातचीत करते हुए आयुर्वेदिक उपचार के रूप में दीपक पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि बदलते खान-पान के साथ सबसे अधिक समस्या बवासीर की हो रही है. बवासीर दो प्रकार का होता है. खूनी बवासीर वह बादी बवासीर गुदा के बाहर गांठ या मस्से महसूस होने लगते हैं जिस कारण लोग अक्सर बवासीर की समस्या से परेशान रहते हैं.
बवासीर होने पर क्या खाएं
अगर आप भी बवासीर की समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं, तो आप अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखें ऐसे में मूली का सेवन अत्यधिक मात्रा में करें और छाछ का सेवन अधिक मात्रा में करें, जिससे बवासीर की समस्या से राहत मिल सकती है. इसके अलावा, खाने में अधिक से अधिक फाइबर का इस्तेमाल करें. चूड़ा के साथ मूंगफली और चना जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो पेट को आसानी से साफ कर देती हैं. अगर आपका पेट साफ रहेगा तो बवासीर की समस्या से छुटकारा भी मिल सकता है.
इन चीजों का ना करें सेवन
इसके अलावा, बहुत ज्यादा मीठे या चीनी का इस्तेमाल नहीं करना है. तेल-मसाला एकदम छोड़ देना है. अगर आप ऐसा दो महीने करें तो बवासीर में 60 से 70% तक राहत निश्चित तौर पर मिलेगी.
बवासीर के लिए रामबाण है घरेलू नुस्खा
नारियल खाना तो हर किसी को पसंद होता है क्या आप जानते हैं कि नारियल का छिलका हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. नारियल के सूखे छिलकों या रेशों को पूरी तरह से जलाकर राख भस्म या बनाई जाती है. उसके बाद अगर आप भी बवासीर की समस्या से परेशान रहते हैं, तो नारियल की राख को खाली पेट छाछ में मिलाकर सेवन कर सकते हैं. फिटकरी का सेवन करने से भी आपको बवासीर से राहत मिल सकती है. सबसे पहले आप फिटकरी को पीसकर रख लें और उसके बाद 2 ग्राम फिटकरी को तीसरे दिन सेवन करें.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-piles-hone-par-kya-khana-chaiye-kya-nahi-piles-ke-gharelu-upaay-home-remedies-local18-10102211.html







