Home Lifestyle Health पानी पीने से पहले चुटकी भर मिला दे यह चीज, नस-नस में...

पानी पीने से पहले चुटकी भर मिला दे यह चीज, नस-नस में आ जाएगी चीते जैसी फुर्ति, शरीर के कतरे-कतरे को मिलेगी संजीवनी

0
2


Last Updated:

Benefit of Pinch of Salt in Water: अगर आप अपने शरीर में चीते जैसी फूर्ति लाना चाहते हैं तो पानी पीने से पहले गिलास में एक चुटकी यह चीज डाल दीजिए, नस-नस में ताकत उफनने लगेगा.

पानी पीने से पहले चुटकी भर मिला दे यह चीज, नस-नस में आ जाएगी चीते जैसी फुर्ति

चुटकी भर चीज का करामात.

Benefit of Pinch of Salt in Water: पर्याप्त पानी पीना हमारे लिए अमृत समान है लेकिन सदियों से हमारे पूर्वज कहा करते हैं कि पानी पीने से पहले इसमें आधी चुटकी नमक डाल दें, तब इसे पिए. यह पुरानी आदत विज्ञान की कसौटी पर भी खड़ी उतरी है. पानी में चुटकी भर नमक मिलाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं. नमक और पानी कई क्रोनिक बीमारियों से राहत दिला सकता है. यह इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करता है जिसके कारण नस-नस में ताकत आती है. नमक पानी शरीर को हाइड्रेट तेजी से करता है जिसके कारण शरीर में एनर्जी भरी रहती है और मसल्स के फंक्शन को बूस्ट करता है.

नमक-पानी के फायदे

1. इलेक्ट्रोलाइट्स को बढ़ाता है-सोडियम, पौटैशियम और जिंक मिलकर हमारे शरीर का इलेक्ट्रोलाइट्स तैयार करता है. इलेक्ट्रोलाइट्स ही हमारे शरीर में सिग्नल को इधर से उधर करता है. जब आप पानी में चुटकी भर नमक मिला देंगे तो नमक का सोडियम और पोटैशियम इलेक्ट्रोलाइट्स को बूस्ट करेगा. इससे नर्व फंक्शन और मसल्स का कॉन्ट्रेक्शन मजबूत होगा और सेलुलर लेवल पर आपको ताकत मिलेगी.

2. नसों और मसल्स में ताकत -पानी में चुटकी भर नमक मिलाने से नर्व यानी नसों को पर्याप्त सोडियम मिल जाएगा जिससे नसों में ट्रांसमीशन और मसल्स में सहनशक्ति बढ़ जाएगी. पर्याप्त सोडियम के कारण मसल्स में क्रैंप नहीं होगा और नसों में ताकत आएगी.

3. डाइजेशन बूस्ट-नमक में मौजूद सोडियम, पोटैशियम डाइजेस्टिव एंजाइम को बढ़ाने में मदद करता है जिससे आंत में भोजन का डाइजेशन तेजी से होता है. पानी में चुटकी भर नमक का सेवन करने से पोषक तत्वों का अवशोषण भी सही तरीके से होगा.

4. शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन-पानी में नमक डालकर पीने से पूरे शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन हो जाता है. इससे मुंह से लेकर आंत तक जितने भी हानिकारक बैक्टीरिया होते हैं सब मर जाते हैं. इससे बॉडी साफ होती है. नमक और पानी ऑवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाता है.

5. स्किन में लाता है ग्लो-नेचुरल साल्ट में कैल्शियम और मैग्नीशियम भी होता है. ये दोनों तत्व स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है. यह स्किन में ग्लो लाता है. स्किन में बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन को भी कम करता है. यह स्किन में कोलेजन प्रोडक्शन को भी बढ़ाता है जिससे स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ती है.

इसे भी पढ़ें-पेट में सड़ जाता है भोजन, गैस और एसिड से फूल जाता है उदर, इन 3 उपायों से सारी समस्याओं पर लगेगा लगाम

इसे भी पढ़ें-किडनी की सेहत को महफूज रखना है तो इन 5 फूड को अभी से कर लें डाइट में शामिल, शरीर का जहर आसानी से निकलता रहेगा

homelifestyle

पानी पीने से पहले चुटकी भर मिला दे यह चीज, नस-नस में आ जाएगी चीते जैसी फुर्ति


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-add-pinch-of-salt-before-drinking-water-strengthen-nerves-muscles-function-increase-energy-9110270.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here