Home Lifestyle Health पार्टी, दोस्तों संग आप भी मार लेते हैं शराब का एक घूंट?...

पार्टी, दोस्तों संग आप भी मार लेते हैं शराब का एक घूंट? तो सजा के लिए हो जाएं तैयार! first sip of alcohol can harm your teeth and mouth says dentist side effects of sharab

0
2


Last Updated:

Alcohol: कभी-कभी शराब पीने वाले लोगों को लगता है क‍ि वे तो रेगुलर नहीं पीते ऐसे में उन्‍हें कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन डेंट‍िस्‍ट्री से जुड़े एक्‍सपर्ट्स की मानें तो शराब पेट में पहुंचकर नहीं, बल्‍क‍ि मुंह में पहुंचते ही नुकसान पहुंचाना शुरू कर देती है और इसका पहला घूंट ही काफी नुकसानदेह होता है.

दोस्तों संग आप भी मार लेते हैं शराब का एक घूंट? तो सजा के लिए हो जाएं तैयारशराब का पहला घूंट की हो सकता है खतरनाक..
Alcohol side effects on Teeth and Mouth: अगर आप आदतन शराब नहीं पीते लेकिन कभी-कभी कॉरपोरेट पार्टीज या दोस्तों के संग एक-आध घूंट शराब इसलिए पी लेते हैं क्योंकि दोस्ती-यारी में इतना तो करना पड़ता है, तो फिर सजा के लिए तैयार हो जाइए. शराब का पहला घूंट ही आपको ऐसी बीमारियां दे सकता है कि आपको जिंदगी भर इलाज कराना पड़ सकता है. डेंटिस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स की मानें तो शराब का पहला घूंट ही आपके दांतों और मुंह को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है.

इंडियन सोसाइटी फॉर डेंटल रिसर्च (ISDR) के 35वें वार्षिक सम्मेलन में मौलाना आजाद इंस्‍टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज में ड‍िपार्टमेंट ऑफ कम्‍यून‍िटी डेंट‍िस्‍ट्री से डॉ. अश्विनी वाई बी ने बताया, ‘हम अक्सर सुनते हैं कि शराब लिवर और शरीर के लिए हानिकारक है, लेकिन इसकी शुरुआत मुंह से ही हो जाती है.’

दुनिया के 3.7 अरब लोगों के मुंह में बीमारियां! दिल-किडनी पर मंडराया खतरा, डॉक्टरों ने दी वॉर्निंग

उन्होंने बताया, ‘हमारे मुंह में एक नाज़ुक परत होती है जिसे म्यूकोसा कहते हैं. शराब इसके संपर्क में आते ही इस परत को सुखा देती है. यह सूखापन परत को कमजोर कर देता है और मुंह में दर्दनाक छाले बनाता है. इतना ही नहीं म्यूकोसा के सूखने से मुंह कई प्रकार के इन्फेक्शंस के प्रति और भी ज्यादा संवेदनशील हो जाता है.’ इसका परिणाम ये होता है कि मुंह में संक्रमण होने की संभावना शराब का एक-आध घूंट लेने वालों में न पीने वालों के मुकाबले बढ़ जाती है.

डॉ. वाईबी कहते हैं कि नुकसान यहीं तक सीमित नहीं है. शराब लार के प्रवाह को भी कम कर देती है, जबकि लार मुंह की प्राकृतिक सफाई करती है. ऐसे में मुंह में कम लार होने पर हानिकारक बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, संक्रमण बढ़ता है और अगर ये स्थिति लंबे समय तक रहती है तो ओरल कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है.

शराब और तंबाकू का कॉम्बो बेहद खराब
डॉ. अश्विनी ने शराब और तंबाकू को साथ-साथ लेने वालों को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि शराब और तंबाकू का साथ में सेवन गंभीर ओरल बीमारियों और कैंसर का जोखिम कई गुना बढ़ा देता है. दुर्भाग्य से भारत में यह आदत बहुत आम है. अक्सर जो लोग शराब पीते हैं वे साथ में सिगरेट का भी लुत्फ उठाते देखे जाते हैं.

मुंह में दिखें ये लक्षण तो तुरंत सावधान
विशेषज्ञों ने कहा कि कोई भी व्यक्ति मुंह के लगातार सूखेपन, छालों या असहजता जैसे शुरुआती संकेतों को नज़रअंदाज़ न करें और इन्हें गंभीरता से लें. ओरल हेल्थ की सुरक्षा केवल दिन में दो बार ब्रश करने से नहीं होती, बल्कि अच्छी लाइफस्टाइल से भी होती है, ऐसे में शराब और स्मोकिंग दोनों ही चीजें ओरल हेल्थ के लिए काफी खराब हैं. इनसे बचाव जरूरी है.

authorimg

priya gautamSenior Correspondent

अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.Bharat.one.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ एंड लाइफस्…और पढ़ें

अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.Bharat.one.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ एंड लाइफस्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

दोस्तों संग आप भी मार लेते हैं शराब का एक घूंट? तो सजा के लिए हो जाएं तैयार


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-first-sip-of-alcohol-can-harm-your-mouth-and-teeth-sharab-can-trigger-infections-dentist-gives-tips-for-oral-and-dental-health-ws-kl-9653779.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here