Last Updated:
Home remedy to cure pimples : चेहरे को पिंपल से बचने के लिए टीनएजर कई तरीके अपनाते हैं, लेकिन फिर भी उनके पिंपल ठीक नहीं हो पाते हैं. हम उनके लिए बेहद आसान घरेलू नुस्खा लेकर आए हैं.
पिंपल्स से छुटकारा पाने का घरेलू नुस्खा
बागेश्वर. गर्मियों का सीजन अपने साथ स्किन संबंधी कई परेशानियां भी लेकर आता है. इस दौरान कई लोग शरीर में खुजली और फेस पर पिंपल जैसी समस्याओं से जूझते हैं. फेस को पिंपल से बचने के लिए टीनएजर कई तरीके अपनाते हैं, लेकिन फिर भी उनके पिंपल ठीक नहीं हो पाते हैं. ऐसे में आज हम उनके लिए बेहद आसान घरेलू नुस्खा लेकर आए हैं. इसे अपनाकर आप एक हफ्ते में ही अपने फेस के पिंपल ठीक कर सकते हैं. इसके लिए आपको ताजा एलोवेरा के पत्ते की जरूरत होगी.
बागेश्वर की ब्यूटीशियन भावना रावत Bharat.one से कहती हैं कि एलोवेरा के पत्ते का छोटा सा टुकड़ा अलग कर लें. इस पत्ते को बीचों-बीच काट लें. अब पत्ते को सुबह या शाम अपने फेस पर 1 से 2 मिनट तक अच्छे से लगा लें. 5 से 10 मिनट तक इस सूखने दें. इसके बाद फेसवॉश कर लें. इससे आपके चेहरे के पिंपल बिल्कुल ही कम हो जाएंगे. अक्सर ऑइली स्किन में पिंपल होते हैं.
एक हफ्ते में अच्छे रिजल्ट
एलोवेरा लगाने से स्किन ड्राई होने लगती है. इस वजह से पिंपल होने की संभावनाएं कम हो जाती हैं. एलोवेरा फेस पर लगाने का ये तरीका बेहद ही आसान और सस्ता है. इसे आप कभी भी और कहीं भी लगा सकते हैं. आप चाहें तो सुबह और शाम दोनों समय इसे फेस पर लगा सकते हैं. आपको एक हफ्ते के अंदर इसके अच्छे रिजल्ट देखने को मिलेंगे.
फ्रेश पत्ते ही यूज करें
एलोवेरा के पत्ते में कई औषधि गुण होते हैं, जो पिंपल को ठीक करने के साथ ही चेहरे में निखार लाने में भी मददगार हैं. अगर आप रोजाना एलोवेरा के पत्ते को फेस पर लगाते हैं, तो इससे आपकी त्वचा भी चमकदार होगी, साथ ही पिंपल भी दूर होंगे. इसका यूज करने से फेस की टैनिंग और चेहरे का कालेपन भी दूर होने लगता है. आप चाहें तो बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जेल को भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन नेचुरल फायदा पाने के लिए आप कोशिश करें कि घर पर लगे एलोवेरा के फ्रेश पत्ते ही यूज करें.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-applying-aloe-vera-leaf-on-face-will-prevent-pimples-local18-9135896.html

















