Home Lifestyle Health पुरुषों को इस बीमारी का खतरा ज्यादा ! शरीर के हर अंग...

पुरुषों को इस बीमारी का खतरा ज्यादा ! शरीर के हर अंग में पैदा कर देती है दर्द, डॉक्टर बोले- ऐसे करें बचाव

0
7



Uric Acid Problem: यूरिक एसिड हमारे शरीर में बनने वाला एक प्रोडक्ट होता है. जब तक इसकी मात्रा नॉर्मल रहती है, तब तक यह शरीर के लिए फायदेमंद होता है. जैसे ही यूरिक एसिड नॉर्मल रेंज से ज्यादा हो जाता है, वैसे ही यह शरीर के छोटे-छोटे जॉइंट्स में जमा होने लगता है. इससे गाउट, किडनी स्टोन और किडनी फेलियर जैसी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं. यूरिक एसिड की समस्या आज के दौर में तेजी से बढ़ रही है, लेकिन अधिकतर पुरुष इसका शिकार हो रहे हैं. क्या हाई यूरिक एसिड का खतरा पुरुषों को महिलाओं की तुलना में ज्यादा होता है? डॉक्टर से सच जान लेते हैं.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के वाइस चेयरेमैन डॉ. अमरेंद्र पाठक ने Bharat.one को बताया कि यह बात बिल्कुल सही है कि पुरुषों को यूरिक एसिड बढ़ने का खतरा महिलाओं के मुकाबले ज्यादा होता है. इसकी सबसे बड़ी वजह दोनों के बीच हॉर्मोनल डिफरेंस है. पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन का स्तर अधिक होता है, जो यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकता है. जबकि महिलाओं में एस्ट्रोजन हॉर्मोन होता है, जो खून से यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करता है. हालांकि मेनोपॉज के बाद महिलाओं में एस्ट्रोजन लेवल गिरने लगता है, जिससे यूरिक एसिड बढ़ जाता है.

यूरोलॉजिस्ट ने बताया कि यूरिक एसिड बढ़ने की सबसे बड़ी वजह अनहेल्दी डाइट होती है. नॉन वेज फूड्स, हाई प्रोटीन फूड्स और शराब का सेवन करने से यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकता है. खासतौर से रेड मीट और सीफूड खाने से यूरिक एसिड की समस्या पैदा हो सकती है, क्योंकि इनमें प्यूरीन की मात्रा ज्यादा होती है. शरीर में प्यूरीन ब्रेक होने पर ही यूरिक एसिड बनता है. मोटापा भी यूरिक एसिड बढ़ने का एक प्रमुख कारण है. जब शरीर में अधिक चर्बी होती है, तो यह किडनी की फंक्शिंग को प्रभावित कर सकता है और यूरिक एसिड को बाहर निकलने से रोक सकता है.

डॉक्टर की मानें तो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए सही डाइट और बेहतर लाइफस्टाइल बहुत जरूरी है. सभी लोगों को अपनी डाइट में ताजा फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज को शामिल करना चाहिए और रोज 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए. इसके अलावा शराब और रेड मीट का सेवन कम से कम करना चाहिए. अगर यूरिक एसिड का स्तर उच्च हो, तो डॉक्टर की सलाह पर दवाइयां लेना भी जरूरी है. यूरिक एसिड से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए पुरुषों को सही खान-पान, रेगुलर एक्सरसाइज और समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाना जरूरी है.

यह भी पढ़ें- सिर्फ 4 महीने मिलती है यह हरी सब्जी, स्वाद में मीठी और प्रोटीन का पूरा कारखाना ! शरीर में भर देगी ताकत


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-do-men-have-high-risk-of-uric-acid-problem-than-women-doctor-explains-causes-and-treatment-8907558.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here