Home Lifestyle Health पेट की बीमारियों के लिए रामबाण है ये सस्ता फल… लेकिन खाते...

पेट की बीमारियों के लिए रामबाण है ये सस्ता फल… लेकिन खाते समय न करें ये बड़ी गलती

0
2


Last Updated:

Health Benefits And Side Effects Of Papaya : आमतौर पर पपीता सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद है. पपीता खाने से वजन कंट्रोल होता, पाचन में सुधार होता है. यह फल पेट संबंधी बीमारियों और डायबिटीज के इलाज में राम…और पढ़ें

X

पपीता 

पपीता 

हाइलाइट्स

  • पपीता पेट की बीमारियों के लिए फायदेमंद है.
  • पपीता खाने से वजन कंट्रोल और पाचन में सुधार होता है.
  • पपीते के साथ अन्य फल या दूध का सेवन न करें.

शाहजहांपुर: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान के कारण लोगों में पाचन संबंधी समस्याएं आम हो गई हैं. पेट की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए पपीता बहुत ही लाभकारी होता है. पपीता, एक ऐसा फल है जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि सेहत के लिए भी खजाना माना जाता है. इसके फायदे जानकर आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे. पीले रंग का यह रसीला फल आसानी से बाजार में मिल जाता है या लोग इसे अपने किचन गार्डन में उगा सकते हैं.

कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर में तैनात गृह विज्ञान की एक्सपर्ट डॉ. विद्या गुप्ता बताती हैं कि पपीता न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह पेट की समस्याओं को दूर करने में भी अत्यंत लाभकारी है. पपीते में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, पोटेशियम, कैलोरी और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं. साथ ही, यह एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें पपेन, काइमो पपेन, प्रोटीज और एमाइलेज नामक विशेष एंजाइम पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं.

दिल और आंतों के लिए वरदान
पपीता हृदय और आंतों के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसमें मौजूद पोटेशियम उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है, जबकि एंटीऑक्सीडेंट हृदय रोगों के खतरे को कम करते हैं. नियमित रूप से पपीते का सेवन करने से पाचन क्रिया सुधरती है और लीवर तथा आंतों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं.

वजन कर देगा कंट्रोल
पपीते में पाए जाने वाले पपेन, काइमो पपेन, प्रोटीज और एमाइलेज एंजाइम प्रोटीन को आसानी से पचाने में मदद करते हैं. इससे पाचन क्रिया सुचारू रूप से काम करती है और पेट की सूजन भी कम होती है. यदि आप मोटापे से परेशान हैं, तो पपीते में मौजूद कम कैलोरी और उच्च फाइबर सामग्री आपके वजन को नियंत्रित करने में सहायक हो सकती है. सुबह खाली पेट पपीता खाना विशेष रूप से फायदेमंद होता है.

फल ही नहीं, फूल भी फायदेमंद
कच्चा पपीता आंखों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इसके अलावा, यह त्वचा को चमकदार बनाता है और चेहरे के दाग-धब्बों और मुंहासों को कम करने में भी मदद करता है.पपीते के फल के साथ-साथ इसके फूल भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. इसके फूलों का जूस या सूप बनाकर पिया जा सकता है, या फिर इन्हें सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है. यह खांसी, गले के संक्रमण और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं, साथ ही वजन और ब्लड शुगर को भी नियंत्रित रखते हैं.

पपीता खाते समय न करें ये गलतियां
एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 100 से 120 ग्राम पपीते का सेवन करना चाहिए. सुबह नाश्ते में खाली पेट पपीता खाना सबसे अधिक फायदेमंद होता है. पपीता का जूस, पका फल या सलाद के रूप में भी ले सकते हैं. हालांकि, ध्यान रखें कि पपीते के साथ किसी अन्य फल का सेवन न करें और इसे खाने के तुरंत बाद दूध या दूध से बने उत्पादों से भी बचें.

homelifestyle

पेट की बीमारियों के लिए रामबाण है ये सस्ता फल… खाते समय न करें ये बड़ी गलती

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-health-benefits-and-side-effects-of-papaya-these-things-should-not-eat-with-papaya-local18-ws-b-9168797.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here