Home Lifestyle Health पेट को हेल्दी कैसे रखें? डॉक्टर ने दिए जरूरी टिप्स, देखें ये...

पेट को हेल्दी कैसे रखें? डॉक्टर ने दिए जरूरी टिप्स, देखें ये वीडियो – Bharat.one हिंदी

0
0


homevideos

Tips to keep gut healthy: पेट को हेल्दी कैसे रखें, देखें डॉक्टर का ये वीडियो

 

arw img

Tips to keep gut health in good condition: एक्सपर्ट्स कहते हैं यदि आपकी पेट की सेहत अच्छी रहेगी तो आपका ओवरऑल हेल्थ सही बना रहेगा. पेट या आंत(Gut) को दूसरा दिमाग भी कहते हैं. पाचन तंत्र में छोटी और बड़ी आंत होती है, जो पेट के नीचे स्थित एक मुख्य अंग है. आंत भोजन को पचाते हैं, पोषक तत्वों को एब्जॉर्ब करने में मदद करते हैं. मल त्याग के लिए जिम्मेदार होते हैं. हमारे पेट में 10 ट्रिलियन बैक्टीरिया और कीटाणु रहते हैं, जो गुड बैक्टीरिया होते हैं. ये शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं, ये नहीं होंगे तो कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं. ये हमारी सेहत का ध्यान रखते हैं. ऐसे में गुड बैक्टीरिया का ध्यान रखना जरूरी है वरना बैड बैक्टीरिया बढ़ने लगेंगे और गुड बैक्टीरिया का नाश होगा. बैड बैक्टीरिया से पेट की सेहत प्रभावित होती है. आप कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं. कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, बीपी, मोटापा से आप ग्रस्त हो सकते हैं. ऐसे में आप अपने खानपान का ख्याल रखें. हेल्दी चीजें खाएं. जंक फूड का सेवन कम करें. फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करें, जिससे गुड बैक्टीरिया की सेहत भी सही रहेगी. फाइबर आपके पेट, पाचन तंत्र के लिए बहुत जरूरी है. इससे शरीर से टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं और आपके पेट के साथ संपूर्ण सेहत सही रहेगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/videos/lifestyle/health-these-tips-will-keep-your-gut-health-in-good-condition-digestion-will-improve-see-video-10120076.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here