Last Updated:
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना बेहद जरूरी हो गया है. खासकर सुबह का नाश्ता, जो पूरे दिन की ऊर्जा का आधार होता है. अगर नाश्ता हल्का, पौष्टिक और पचने में आसान हो, तो शरीर में ताजगी बनी रहती है. ऐसे में स्प्राउट्स यानी अंकुरित दालों से बना नाश्ता सुबह की शुरुआत को सुपरहिट बना सकता है. आइए जानते हैं आसान और स्वादिष्ट रेसिपी.

स्प्राउट्स में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं. दालों का अंकुरण उनकी पौष्टिकता को कई गुना बढ़ा देता है, इसलिए इसे सुपरफूड माना जाता है. यह पेट को हल्का रखता है और पूरे दिन ऊर्जा देने में मदद करता है.

स्प्राउट्स बनाने के लिए मूंग, चना या मटर जैसी दालों को अच्छी तरह धोकर रातभर पानी में भिगो दें. सुबह पानी निकालकर इन्हें मलमल के कपड़े में बांध दें. 8–10 घंटे में दालें अंकुरित होकर स्प्राउट्स बन जाती हैं, जिनका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाता है.

सुबह के नाश्ते में स्प्राउट्स को सबसे आसान तरीके से सलाद की तरह खाया जा सकता है. इसमें नींबू रस, प्याज, टमाटर, खीरा और हरी मिर्च मिलाकर एक स्वादिष्ट बाउल तैयार हो जाता है. यह तुरंत एनर्जी देता है और हल्का होने के साथ पचाने में भी आसान होता है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

बलिया की फेमस आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. वंदना उपाध्याय के अनुसार, अगर बच्चों या बड़ों को सलाद पसंद न हो, तो इसमें उबले आलू या पनीर मिलाकर चाट मसाला डालें. इससे इसका स्वाद और भी बेहतर हो जाता है. सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए यह एक बेहतरीन और जल्दी बनने वाला नाश्ता बन जाता है.

स्प्राउट्स खाने से फाइबर की अच्छी मात्रा मिलती है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है. इससे कब्ज, गैस और धीमी पाचन की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है. साथ ही, इसमें मौजूद मिनरल्स इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं.

स्प्राउट्स ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं. यह डायबिटीज, हाई बीपी और दिल के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद नाश्ता माना जाता है. इसमें फैट बहुत कम और न्यूट्रिशन अधिक होता है.

स्प्राउट्स में कैलोरी कम और पेट भरने की क्षमता ज्यादा होती है, यही वजह है कि यह वजन घटाने वालों की पहली पसंद है. यह लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता और शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इसलिए डाइटिशियन सुबह के नाश्ते में स्प्राउट्स शामिल करने की सलाह देते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-sprouts-help-improve-blood-sugar-weight-and-immunity-breakfast-ideas-know-recipe-benefits-local18-ws-kl-9921219.html

















