Last Updated:
Benefits Of Eating Barley : जौ को पोषक तत्वों का पावरहाउस माना जाता है, जो सेहत के लिए कई तरह से लाभकारी है. इसमें मौजूद फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और खनिज तत्व शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं. नियमित रूप से जौ का सेवन करने से गठिया के दर्द में राहत मिलती है औरजौ की रोटी खाने से शरीर में यूरिक एसिड का स्तर कम होता है.
शाहजहांपुर : यदि आप जोड़ों के दर्द, बढ़ते यूरिक एसिड और गठिया जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो ‘अनाजों का राजा’ कहा जाने वाला जौ आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है. आधुनिक जीवनशैली में गलत खान-पान के कारण होने वाली इन बीमारियों के लिए जौ एक प्राकृतिक औषधि की तरह काम करता है. यह न केवल शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, बल्कि बैड कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोगों के खतरे को भी कम करता है. प्राचीन काल से उपयोग होने वाला यह सुपरफूड आज की कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सरल समाधान है.
गृह विज्ञान एक्सपर्ट डॉ. विद्या गुप्ता बताती हैं कि जौ ‘पोषक तत्वों का पावरहाउस’ है. इसमें शरीर के लिए अनिवार्य पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और जिंक जैसे खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. इसके अलावा, जौ प्रोटीन, फाइबर, आयरन, विटामिन बी-6 और कैल्शियम का भी बेहतरीन स्रोत है. इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट और ऊर्जा शरीर की कमजोरी दूर करते हैं, जबकि सोडियम और वसा की नियंत्रित मात्रा इसे स्वास्थ्यवर्धक बनाती है. जौ के दानों के साथ-साथ इसके हरे पौधों के पाउडर का इस्तेमाल भी बीमारियों से बचने में अत्यंत प्रभावी होता है.
जोड़ों के सूजन और दर्द से मिलेगी राहत
गठिया और यूरिक एसिड के मरीजों के लिए जौ का सेवन बेहद लाभकारी है. नियमित रूप से जौ की रोटी खाने से शरीर में यूरिक एसिड का स्तर कम होता है, जिससे जोड़ों की सूजन और दर्द में राहत मिलती है. इसमें मौजूद औषधीय गुण रक्त को पतला करने और हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में सहायक होते हैं. यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी से भी बचाव करता है और शरीर की थकान मिटाकर हड्डियों के घनत्व को बेहतर बनाता है.
ऐसे करें जौ का सेवन
जौ को डाइट में शामिल करना बहुत आसान है. आप इसके आटे की रोटियां, पौष्टिक दलिया या गर्मियों में ठंडक देने वाला सत्तू बना सकते हैं. इसके अलावा, जौ का पानी, बिस्कुट और ब्रेड भी सेहत के लिए अच्छे विकल्प हैं. बेहतर पोषण के लिए इसे दूसरे अनाजों के साथ मिलाकर मल्टीग्रेन आटे के रूप में इस्तेमाल करें. इसके हरे पत्तों का पाउडर भी स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन सप्लीमेंट की तरह काम करता है.
About the Author

मीडिया क्षेत्र में पांच वर्ष से अधिक समय से सक्रिय हूं और वर्तमान में News-18 हिंदी से जुड़ा हूं. मैने पत्रकारिता की शुरुआत 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से की. इसके बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड चुनाव में ग्राउंड…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-barley-is-a-panacea-for-arthritis-and-uric-acid-its-effects-will-be-visible-as-soon-as-it-is-included-in-the-diet-local18-10004329.html

















