Last Updated:
Heartburn In Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान सीने में जलन सामान्य है, खासकर दूसरी-तीसरी तिमाही में. गर्भाशय के बढ़ने से पेट का एसिड ऊपर आ जाता है. इससे बचने के लिए छोटे-छोटे भोजन करें और ढीले कपड़े पहनें. डॉक्ट…और पढ़ें
डॉक्टर से समझिए प्रेगनेंसी की दूसरी-तीसरी तिमाही में क्यों होती है सीने में जलन?
हाइलाइट्स
- प्रेगनेंसी में सीने में जलन सामान्य है.
- छोटे-छोटे भोजन करें और ढीले कपड़े पहनें.
- बार-बार जलन हो तो डॉक्टर की सलाह लें.
Heartburn In Pregnancy: प्रेग्नेंसी हर महिला के लिए बेहद खुखद एहसास होता है. लेकिन, इससे भी ज्यादा जरूरी है खुद की ठीक से देखरेख. क्योंकि, इस दौरान मां और गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत बेहद नाजुक होती है. मां की सेहत पर ही बच्चे की सेहत निर्भर करती है. अगर मां की सेहत खराब होगी तो बच्चे के ऊपर सीधा असर पड़ेगा. इस दौरान एक परेशानी का का जिक्र बार-बार आता है, और बेहद कॉमन माना जाता है. इसका नाम है सीने में जलन. इसको अक्सर महिलाएं मामूली समझ लेती हैं. ऐसी स्थिति से बचने के लिए महिलाएं तमाम उपाय करती हैं. लेकिन, यदि यह समस्या बार-बार हो तो डॉक्टर की सलाह जरूरी है. अब सवाल है कि आखिर प्रेग्नेंसी की दूसरी-तीसरी तिमाही में क्यों होने लगती है सीने में जलन? गर्भावस्था में सीने में जलन की क्या है वजह? प्रेग्नेंसी में होने वाली सीने की जलन कैसे दूर करें? इस बारे में Bharat.one को बता रही हैं संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल दिल्ली की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. ज्योत्सना देवी-
प्रेगनेंसी में क्यों होती है सीने में जलन?
एक्सपर्ट के मुताबिक, प्रेग्नेंसी की दूसरी या तीसरी तिमाही में सीने में जलन सामान्य सी बात है. यह परेशानी लगभग हर महिला में देखी जाती है. ऐसा इसलिए, जैसे-जैसे भ्रूण बढ़ता है, आपका गर्भाशय भी बड़ा होता जाता है. इससे आपका पेट भरने लगता है, जिससे पेट का एसिड ऊपर की ओर अन्नप्रणाली में चला जाता है. यही कारण है कि तीसरी तिमाही, यानी गर्भावस्था के आखिरी कुछ महीनों में सीने में जलन होने लगती है.
प्रेग्नेंसी में सीने में जलन के लक्षण
जब आप सीने में जलन या फिर एसिड रिफलक्स की परेशानी का शिकार होते हैं तो लोअर एसोफैगल स्पिंफक्टर्स आपके पेट के एसिड को फूड पाइप में बढ़ने की इजाजत देता है. इसकी वजह से सीने के आस-पास के हिस्से में दर्द और जलन होने लगती है. हालांकि अगर आपको दूसरे लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं जैसे पीरियड्स का मिस होना, मतली होना तो आपको निश्चित तौर पर प्रेगनेंसी टेस्ट करना चाहिए.
हमारे कौन से बदलाव रोकेंगे सीने में जलन?
गर्भावस्था के दौरान सीने में जलन से राहत पाने के लिए आपको कुछ ट्रायल करने की जरूरत होती है. जीवनशैली की आदतें सीने में जलन को कम करने का काम करती हैं और अक्सर मां व बच्चे के लिए सुरक्षित मानी जाती हैं. इस परेशानी से बचने के लिए थोड़ा-थोडा खाएं लेकिन बार-बार खाएं. खाना खाते वक्त पानी पीने से बचें. आप चाहें तो खाना खाने से आधा घंटा पहले पानी पीने की कोशिश करें. वहीं, खाना भी धीरे-धीरे चबा-चबाकर ही खाएं. सोने से पहले कुछ भी खाने से बचें और ऐसे फूड्स व ड्रिंक्स का सेवन न करें, जो सीने में जलन पैदा करते हों. इसके अलावा, ज्यादा चुस्त कपड़े न पहनें, हमेशा ढीले ढाले कपड़े ही पहनें और हेल्दी वजन बनाएं रखें.
कब होगी डॉक्टर की जरूरत?
अगर आपको सीने में जलन हो रही है तो अक्सर आपकी रात की नींद खराब हो सकती है और आपकी आंख खुल सकती है. लेकिन एंटासिड का सेवन आपको आराम पहुंचाने में मदद करता है. सीने में जलन के साथ-साथ एसिड रिफलक्स की वजह से आपको खांसी, निगलने में दिक्कत, वजन का कम होने जैसे लक्षण दिखाई दें तो आपको अधिक रूप से अपनी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत होती है. ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/women-special-heartburn-in-pregnancy-know-main-causes-symptoms-and-remedies-say-gynologist-doctor-jyotsna-devi-9173093.html






