Home Lifestyle Health प्रोस्टेट कैंसर को मात दे सकते हैं ये 6 फूड, ग्रोथ को...

प्रोस्टेट कैंसर को मात दे सकते हैं ये 6 फूड, ग्रोथ को तत्काल रोकने की क्षमता, एक्सपर्ट ने स्टडी के बाद निकाला फॉर्मूला

0
3


Last Updated:

Foods Prevent Prostate cancer: वैज्ञानिकों ने 6 फूड की एक सूची तैयार की है जिनकी मदद से प्रोस्टेट कैंसर के ग्रोथ को रोका जा सकता है.

प्रोस्टेट कैंसर को मात दे सकते हैं ये 6 फूड, ग्रोथ को तत्काल रोकने की क्षमता

प्रोस्टेट कैंसर के लिए फूड.

Foods Prevent Prostate cancer: 50 साल की उम्र के बाद प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. प्रोस्टेट बढ़ना बहुत खतरनाक है. इसमें पेशाब करते समय बहुत दर्द होता है. ऑपरेशन के बाद यह ठीक होता है लेकिन कुछ लोगों में बढ़ा हुआ प्रोस्टेट कैंसर में बदल जाता है. ब्रिटेन में हुए एक अध्ययन में पाया गया है कि कुछ फूड खास तरह के प्रोस्टेट कैंसर के ग्रोथ को कम कर सकता है. अध्ययन में कहा गया है कि अगर इन फूड को खाया जाए तो प्रोस्टेट कैंसर अगर हो भी गया है तो यह आगे नहीं बढ़ेगा. इसका मतलब यह हुआ कि जब किसी को प्रोस्टेट कैंसर हो तो इन फूड की मदद से बीमारी आगे नहीं बढ़ेगी. ऐसे में इसका इलाज बहुत आसानी से हो जाएगा.

सही डाइट से रूक गया प्रोस्टेट कैंसर
डेली मेल की खबर के मुताबिक प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित 212 लोगों पर किए गए अध्ययन के बाद पाया गया कि इनमें से जिन लोगों में जिन्होंने डाइट में सुधार कर लिया उनमें प्रोस्टेट कैंसर का ग्रोथ 42 प्रतिशत तक रुक गया. इनमें से सभी इलाज करा रहे थे. इन लोगों की सही तरीके से डॉक्टरों की निगरानी और सही डाइट देने के कारण दोबारा कैंसर नहीं हुआ. दरअसल, जब किसी को प्रोस्टेट कैंसर होता है तो इलाज के बाद भी यह दोबारा पनप जाता है. इसलिए इसे कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है.

ये 6 फूड कैंसर पर लगाएंगे लगाम
अमेरिकन सोसाइटी ऑफ क्लीनिकल ऑन्कोलॉजी में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक इस अध्ययन में प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित लोगों को डॉक्टरों की निगरानी में दवा के साथ-साथ सही तरीके का सप्लीमेंट दिया गया. मुख्य रूप से 6 तरह के फूड को इनकी डाइट में शामिल किया गया. इनमें ब्रोकली, हल्दी, अनार, ग्रीन टी, ऑर्गेनिक रूट अदरक और क्रेनबेरी को शामिल किया गया. इन फूड का नियमित सेवन करने से प्रोस्टेट कैंसर कोशिकाओं का ग्रोथ रुक गया. इसके साथ ही इन लोगों में से आधे को प्रोबायोटिक कैप्सूल दी गई. इसमें गुड बैक्टीरिया बढ़ाने वाले लेक्टोबेसिलस, इनुलिन और विटामिन डी शामिल था. वहीं जिन लोगों को सिर्फ फायटोकेमिकल सप्लीमेंट दिया गया उनमें कैंसर का विकास 28 प्रतिशत तक सीमित हो गया लेकिन जिन लोगों को गुड बैक्टीरिया वाले सप्लीमेंट दिए गए, उनमें कैंसर का विकास बहुत हद तक रुक जाएगा.

इसे भी पढ़ें-2 साल के अंदर फाइलेरिया बीमारी का नामोनिशान मिट जाएगा, बड़े पैमाने पर हो रही तैयारी, कालाजार खत्म करने पर भी अंतिम मुहर

इसे भी पढ़ें-कितने भाई-बहन हैं सुनीता विलियम्स, भारत के किस गांव में रहते थे उनके पिता, अब वहां कौन-कौन है

homelifestyle

प्रोस्टेट कैंसर को मात दे सकते हैं ये 6 फूड, ग्रोथ को तत्काल रोकने की क्षमता


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-6-foods-that-reduce-the-growth-of-prostate-cancer-9112981.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here