Last Updated:
Health Benefits: आयुर्वेद डॉक्टर के अनुसार, महिला पुरुषों में होने वाली धातु रोग की समस्या का इलाज, साल में तीन महीने तक मिलने वाले सेमल के फूल में है. यह पुराना और कारगर इलाज है. जानें पूरा तरीका…
सेमल के फूल
हाइलाइट्स
- सेमल के फूल धातु रोग में कारगर हैं
- फरवरी से अप्रैल तक सेमल के फूल मिलते हैं
- फूल यूरिनरी ट्रैक इन्फेक्शन में भी लाभकारी हैं
कोडरमा. प्रकृति में ऐसे कई पेड़-पौधे हैं, जिनका उपयोग कर स्वास्थ्य समस्याओं में राहत प्राप्त की जा सकती है. इसी में सेमल का पेड़ आयुर्वेद में बेहद अहम माना गया है. सेमल के पेड़ में मौजूद औषधीय गुण कई बीमारियों को ठीक करने में मदद करता है. सेमल के फूल, पत्ते, छाल और जड़ सभी का उपयोग आयुर्वेद में बताया गया है. सेमल के पेड़ में फरवरी से अप्रैल के बीच तक फूल खिलते हैं. महिला और पुरुषों में होने वाले धातु रोग की समस्या में सेमल के फूल काफी प्रभावी और कारगर हैं.
यूरिनरी ट्रैक इन्फेक्शन में राहत पहुंचाता है सेमल
सदर अस्पताल कोडरमा में स्थित जिला आयुष विभाग के जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभात कुमार ने Bharat.one को बताया कि एक उम्र के बाद अक्सर महिला और पुरुष में धातु रोग की समस्या सामने आती है. कई बार पुरुषों में यह समस्या हल्की भावनात्मक गड़बड़ी, ऊर्जा की कमी, एकाग्रता की कमी और पेशाब करने में कठिनाई की वजह से होती है. महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक इन्फेक्शन से होने वाली गंभीर वेजाइनल डिस्चार्ज यानी ल्यूकोरिया में सेमल के फूल बेहद फायदेमंद हैं. वहीं पुरुषों में होने वाले धातु रोग में भी यह काफी फायदा पहुंचते हैं.
इन दो तरीके से करें इस्तेमाल, जड़ से समाप्त होगी समस्या
सेमल के फूल को अच्छी तरह से धूप में सुखाने के बाद इसका बारीक पाउडर तैयार कर लेना है. इसके बाद सामान्य व्यक्ति इसे एक छोटी चम्मच मधु के साथ सेवन करें ल. जबकि, डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति अभ्रक भस्म के साथ मिलकर इसका सेवन करें. सेमल फूल के पाउडर का इस्तेमाल करने के साथ धीरे-धीरे परेशानी में राहत दिखने लगेगी. लोगों को नियमित तौर पर कम से कम 6 महीने तक सेमल के फूलों के पाउडर का सेवन करना चाहिए. इसके बाद यह बीमारी हमेशा के लिए जड़ से समाप्त हो जाती है.
Kodarma,Jharkhand
March 17, 2025, 09:14 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-february-to-april-semal-flower-cures-men-women-serious-disease-problem-eradicated-from-roots-local18-9105963.html

















