ऋषिकेश: संतरे का फल तो स्वादिष्ट होता ही है, इसके साथ-साथ इसके छिलके भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. अक्सर हम संतरा खाने के बाद उसके छिलके को फेंक देते हैं, लेकिन इन छिलकों में कई पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. संतरे के छिलकों में विटामिन सी, फ्लेवोनॉयड और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो स्किन, आंखों और दिल की सेहत के लिए लाभकारी होते हैं.
त्वचा के निखार के लिए संतरा
Bharat.one के साथ बातचीत के दौरान उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित कायाकल्प हर्बल क्लिनिक के डॉ राजकुमार ने बताया कि (डी. यू. एम) संतरे के छिलके का उपयोग त्वचा के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है. इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी स्किन को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखते हैं. छिलकों का पेस्ट बनाकर फेस मास्क की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे त्वचा में निखार आता है और दाग-धब्बे भी कम होते हैं. इसके अलावा, संतरे के छिलके को स्क्रब की तरह इस्तेमाल करने से त्वचा की डेड स्किन हटती है और पिंपल्स की समस्या भी कम होती है.
संतरे के छिलकों के फायदे
संतरे के छिलके आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं. इनमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है और उनकी रोशनी को बेहतर बनाता है. इसके नियमित सेवन से आंखों से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं. दिल की सेहत का ध्यान रखने के लिए भी संतरे के छिलके उपयोगी होते हैं. इनमें फ्लेवोनॉयड नामक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में सहायक होते हैं. इससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है और दिल स्वस्थ रहता है. संतरे के छिलकों का उपयोग पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए भी किया जा सकता है. इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को सुधारने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है. छिलकों का सेवन शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है, जिससे बीमारियों से लड़ने की क्षमता मजबूत होती है.
FIRST PUBLISHED : November 10, 2024, 07:35 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-benefits-of-orange-peel-orange-peels-countless-benefits-know-all-local18-8824542.html







