Benefits Of Alum AKA Fitkari: अगर आप 90’s Kid हैं तो आपने अपने पापा की शेविंग किट में फिटकरी जरूर देखी होगी. सफेद या हल्के पीले रंग का ये पत्थर की तरह दिखने वाली चीज घाव होने, कटने-फटने पर उसे ठीक करने के लिए सालों से इस्तेमाल की जा रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि महज 5 रुपए की ये चीज आपकी हर दिन की कितनी सारी परेशानियों को हल कर सकती है. आयुर्वेद में फिटकरी के कई उपाय बताए गए हैं. मेडिकल साइंस की मानें तो फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एस्ट्रिंजेंट के गुण मौजूद होते हैं. ये तीनों गुण एक ही कंपाउंड में मिलना एक दुर्लभ गुण है. डॉक्टर सलीम जैदी की मानें तो शरीर की बदबू से लेकर चेहरे के ग्लो तक, फिटकरी आपको बहुत कुछ दे सकती है. फिटकरी शरीर के लिए वरदान से कम नहीं है.
फिटकरी दरअसल एक तरह का नमक होता है, जिसे पोटेशियम एलम या अमोनियम एलम की फॉर्म में होता है. ये आमतौर पर सफेद या हल्के पीले रंग की होती है. इसे अंग्रेजी में Alum कहा जाता है. फिटकरी का इस्तेमाल कई चीजों में होता है. जानिए ये 5 रुपए की फिटकरी आपकी हर दिन की कितनी सारी परेशानियों को दूर कर सकती है.
फिटकरी के उपाय आपकी कई समस्याएं कम कर सकते हैं.
फिटकरी के फायदे
1. अगर किसी के शरीर से बदबू आती है, तो लोग उनके साथ बैठना भी पसंद नहीं करते. ऐसे में फिटकरी का उपयोग उनके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है. ऐसे लोग अगर फिटकरी के पानी से नियमित नहाते रहते हैं, तो शरीर से आने वाली बदबू कम हो जाती है.
2. असमय या उम्र से पहले ही चेहरे पर झुर्रियां आना, ऐजिंग के साइंस दिखना आज के दौर की एक बड़ी परेशानी है. इसकी बहुत बड़ी वजह आज की लाइफस्टाइल और प्रदूषण भी है. अगर ऐसे लोग पानी में फिटकरी मिलाकर 5 से 6 मिनट चेहरे की मालिश करें तो उन्हें इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है. इतना ही नहीं, उनके चेहरे पर एक ग्लो भी साफ नजर आता है. फिटकरी में मौजूद एस्ट्रिंजेंट गुण के कारण ये स्किन के बड़े पोर्स में कसाव लाने में भी मदद करता है.
3. फिटकरी का उपयोग छोटे-छोटे घावों और कटे-फटे स्थानों को ठीक करने के लिए किया जाता है. यह अपने एंटीसेप्टिक गुणों के कारण किसी भी तरह के इनफेक्शन को रोकने में मदद करती है.
4. फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से मुंह के छालों और सूजन में राहत मिलती है. वहीं फिटकरी का पानी त्वचा की खुजली और सूजन को कम कर सकता है.
5. फिटकरी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दर्द और सूजन को कम कर सकते हैं. शरीर के किसी हिस्से में दर्द या सूजन है, तो फिटकरी के पानी से सिकाई करने से आराम मिल सकता है. जिन लोगों के जोड़ों में दर्द रहता है, वे फिटकरी के पानी में पैरों को डुबोकर बैठ सकते हैं.
फिटकरी एक ऐसी चीज है, जिसका इस्तेमाल आपको कई फायदे देगा. लेकिन फिटकरी की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका उपयोग सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. साथ ही इसका किसी भी चीज के इलाज में उपयोग करने से पहले डॉक्टर से जरूर कंसल्ट कर लेना चाहिए.
FIRST PUBLISHED : September 11, 2024, 15:35 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-amazing-benefits-of-alum-aka-fitkiri-for-body-smell-skin-whitening-home-remedies-fitkari-ke-fayde-8677840.html







