Home Lifestyle Health बच्चों को तेजी से शिकार बना रहा HMPV, डॉक्टर ने बताया हर...

बच्चों को तेजी से शिकार बना रहा HMPV, डॉक्टर ने बताया हर माता-पिता बरतें ये सावधानी, वरना हो सकता है घातक

0
7



Last Updated:

HMPV Protection: चीन में कोहराम मचा रहा एचएमपीवी भारत में छोटे बच्चों को अपना शिकार बना रहा है. इस वायरस के शिकार छोटे बच्चे और बड़े बुजुर्ग हो रहे हैं. ऐसे में डॉक्टर ने इसको लेकर कुछ सावधानी बरतने के लिए कहा है.

दिल्ली/अंजलि सिंह राजपूत: चीन में कोहराम मचा रहा ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) भारत में बच्चों को अपना शिकार बन रहा है. 13 जनवरी तक पूरे भारत में कुल 18 मामले इस वायरस के रिपोर्ट हुए हैं, जिसमें दो महीने से लेकर 9 महीने तक के बच्चे शामिल हैं. इसके अलावा 60 साल से लेकर 80 साल के बुजुर्ग शामिल हैं. यानी इस वायरस से युवाओं को खतरा नहीं है, सिर्फ बच्चों और बुजुर्गों को इस वायरस से सावधान रहना चाहिए. आखिर यह वायरस बुजुर्ग और बच्चों को ही क्यों अपना शिकार बना रहा है और कैसे करें इससे बचाव यही जानने के लिए जब हमने मैक्स हॉस्पिटल के एचओडी वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. के रामलिंगम से बात की, तो उन्होंने बताया कि यह वायरस कोई नया वायरस नहीं है. यह पुराना वायरस है और इस मौसम में खासतौर पर इस वायरस के मामले आने लग जाते हैं.

इसलिए बच्चे बन रहे इसका शिकार

उन्होंने बताया कि यह वायरस नवजात शिशु से लेकर दो साल तक के बच्चों को अपना शिकार बना सकता है. इसके अलावा 60, 70 साल से लेकर 90 वर्षीय बुजुर्गों को ये वायरस अपनी चपेट में ले सकता है क्योंकि बच्चों की सांस की नलियां चौड़ी नहीं होती हैं, जिस वजह से उन्हें इस वायरस में खांसी, बुखार, जुखाम और बेचैनी होने लगती है और फेफड़ों को यह वायरस ज्यादा प्रभावित करता है, जिस वजह से बच्चे मां का दूध नहीं पी पाते हैं, अगर इस बीमारी पर ध्यान नहीं दिया गया समय रहते इसके लक्षण को नहीं पहचाना गया तो कई बार बच्चे वेंटीलेटर तक पर पहुंच जाते हैं.

कोरोना जितना घातक नहीं, लेकिन फैलाव ज्यादा

डॉ. के रामलिंगम ने बताया कि ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस  कोरोना वायरस जितना घातक नहीं है, लेकिन कोरोनावायरस से दो गुना तेजी से यह फैलता है. ऐसे में इससे बचाव करना ज्यादा जरूरी है. छोटे बच्चों को आप मास्क नहीं लगा सकते. ऐसे में जिन्हें जुखाम, खांसी या बुखार की समस्या है वो मास्क लगा लें और छोटे बच्चों से दूर रहें. सावधानी बरतें. क्योंकि छोटे बच्चों में यह वायरस काफी घातक हो जाता है. इलाज 10 दिन से ज्यादा वक्त तक चलता है. खांसी लंबे वक्त तक रहती है. इसमें खांसी जल्दी ठीक नहीं होती है, इसीलिए किसी भी बड़े बुजुर्ग या युवा को जुखाम, खांसी, सर्दी, बुखार है, तो वो नवजात शिशु या दो साल तक के कम बच्चों के पास न जाएं. मास्क लगाकर रखें. क्योंकि अभी सस्ते और अच्छे टेस्ट उपलब्ध नहीं हैं, इस वायरस के इसलिए बचाव ही प्राथमिकता होनी चाहिए.

homelifestyle

बच्चों को तेजी से शिकार बना रहा HMPV, हर माता-पिता बरतें ये सावधानी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-hmpv-is-creating-havoc-in-china-spreading-among-children-in-india-pediatrician-said-precautions-local18-8958965.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here