Home Lifestyle Health बड़ा ही करामाती है यह पौधा, औषधीय गुणों का है पिटारा, बुखार-निमोनिया...

बड़ा ही करामाती है यह पौधा, औषधीय गुणों का है पिटारा, बुखार-निमोनिया से लेकर दमा तक के लिए है रामबाण

0
4


श्रीनगर गढ़वाल. हिमालय में कई बेशकीमती जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं, जो कई रोगों से निपटने में उपयोग की जाती हैं. एक ऐसा ही पौधा है बरमुला (Megacarpaea polyandra), जो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाता है. इस पौधे के पत्ते, तने और जड़ समेत सभी भागों का उपयोग विभिन्न प्रकार के रोगों में किया जाता है. यह पौधा हिमालय की 3000 फीट की उंचाई पर बुग्याल वाले क्षेत्रों में पाया जाता है. इस पौधे की जड़ों का उपयोग दमा और निमोनिया जैसे गंभीर रोगों में किया जाता है.

गढ़वाल विश्वविद्यालय के हैप्रेक के शोधकर्ता डॉ. अंकित रावत ने Bharat.one को बताया कि बरमुला (मैगाकार्पिया पाॅलीएन्ड्रा) का पौधा केवल पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पाया जाता है. उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र के स्थानीय लोग इसके पत्तों का उपयोग सब्जी के रूप में भी करते हैं.

गैस की समस्या में होता है प्रयोग

डॉ. अंकित बताते हैं कि इस पौधे की जड़ का उपयोग बुखार, पेट संबंधी किसी भी प्रकार के रोग में किया जा सकता है. इसके अलावा, अगर किसी व्यक्ति को गैस की समस्या हो, तो वे बेझिझक इसका उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यह इस समस्या से भी निजात दिलाने में मदद करता है.

बुखार से लेकर पेट समस्याओं से दिलाता है राहत

वहीं, किसी भी छोटे बच्चे जिसकी उम्र 5 साल से अधिक हो, यदि उसे बुखार, पेट दर्द या पेट में मरोड़ हो, तो इस पौधे की जड़ों का सेवन कराने से उसे तुरंत राहत मिलने लगती है. हालांकि, इस पौधे की जड़ों का सेवन एक निश्चित मात्रा में ही करना होता है. यह बच्चों के लिए एक इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है और कई रोगों से लड़ने में मदद करता है.

दमा और निमोनिया के तेज बुखार से दिलाता है राहत

डॉ. अंकित ने बताया कि इतना ही नहीं दमे से जूझ रहे मरीज यदि इस पौधे की जड़ और पत्तियों का सेवन करें, तो यह धीरे-धीरे दमे को भी ठीक करता है और मरीज को राहत दिलाता है. साथ ही निमोनिया के तेज बुखार को भी यह ठीक करता है. अगर निमोनिया से पीड़ित मरीज इसका लगातार सेवन करें, तो धीरे-धीरे आराम मिलता है. इस पौधे में कई औषधीय गुण होते हैं. हालांकि, हिमालय क्षेत्र में इसके अत्यधिक दोहन के कारण यह धीरे-धीरे विलुप्त हो रहा है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-amazing-benefits-of-megacarpaea-polyandra-burmula-plant-it-is-a-panacea-for-many-diseases-local18-8826829.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here