रामपुर: बढ़ते प्रदूषण ने हमारे स्वास्थ्य पर कई बुरे प्रभाव डालने शुरू कर दिए हैं, जिनमें खांसी और गले की समस्या आम बात हो गई है. खासकर सर्दियों में हवा में बढ़ते प्रदूषण से इन समस्याओं में और अधिक इजाफा हो जाता है. गले में खराश, सूखी खांसी, और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं अब सामान्य सी बात हो गई है. इस स्थिति में घरेलू नुस्खा एक प्रभावी उपाय साबित हो सकता है.
यह मिश्रण खांसी के लिए है रामबाण
शहद और अदरक का मिश्रण एक प्राचीन और असरदार घरेलू उपाय है, जो प्रदूषण से होने वाली खांसी को दूर करने में मदद करता है. अदरक में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गले की सूजन को कम करने और खांसी को ठीक करने में सहायक होते हैं. वहीं, शहद के ठंडक देने वाले गुण गले को आराम पहुंचाते हैं और कफ को बाहर निकालने में मदद करते हैं.
जानें कैसे बनाएं मिश्रण
इस घरेलू उपाय को अपनाने के लिए एक छोटे टुकड़े अदरक को कूटकर उसमें एक चम्मच शहद मिला लें और उसे चबा लें. आप चाहें तो इस मिश्रण को अदरक-शहद वाली चाय के रूप में भी बना सकते हैं. इस चाय का सेवन दिन में 2-3 बार करने से गले में राहत मिलती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है.
चिकित्सा अधिकारी ने दी जानकारी
आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मो. इकबाल बताते हैं कि मौसमी खांसी और प्रदूषण से होने वाली खांसी के लिए अदरक का रस, शहद और काली मिर्च का मिश्रण भी बेहद प्रभावी है. काली मिर्च में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण गले में जमा हुए बैक्टीरिया को खत्म करते हैं, जिससे खांसी पर जल्दी काबू पाया जा सकता है.
इस प्रकार शहद और अदरक का यह सरल और प्राकृतिक उपाय प्रदूषण से होने वाली खांसी से राहत पाने का एक प्रभावी तरीका है. इससे लोगों को आसानी से राहत भी मिल जाती है.
FIRST PUBLISHED : November 10, 2024, 10:20 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-effect-of-cough-due-to-pollution-get-relief-from-honey-ginger-local18-8824727.html

















