Last Updated:
Health Tips : मार्च के महीने में मौसम तेजी से बदल रहा है. दिन में तेज गर्मी वहीं रात में हल्की ठंड हैं. बदलते मौसम में सेहतमंद रहना मुश्किल होता है. इस मौसम में सर्दी, खांसी-जुकाम और फ्लू का खतरा बढ़ जाता है. ऐस…और पढ़ें
बदलते मौसम में बढ़ खांसी-जुकाम से राहत पाने के लिए इन चीजों का करें सेवन
हाइलाइट्स
- बदलते मौसम में खांसी-जुकाम का प्रकोप बढ़ा.
- अदरक-शहद और हल्दी वाला दूध राहत देता है.
- आंवला, नींबू, तुलसी, काली मिर्च फायदेमंद हैं.
ऋषिकेश : बदलते मौसम के साथ खांसी, जुकाम और अन्य वायरल बिमारियों के मामले भी तेजी से बढ़ने लगे हैं. मौसम में अचानक बदलाव से शरीर की इम्युनिटी कमजोर पड़ सकती है, जिससे सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं. हालांकि, एक सही और संतुलित आहार से इन समस्याओं से बचा जा सकता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाया जा सकता है. हम आपको उन खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप इन मौसमी बिमारियों से बच सकते हैं और जल्दी राहत पा सकते हैं.
Bharat.one के साथ बातचीत के दौरान उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित कायाकल्प हर्बल क्लिनिक के डॉ राजकुमार (डी. यू. एम) ने कहा कि बदलते मौसम में खांसी और जुकाम की समस्या आम है, लेकिन उचित आहार और घरेलू उपायों के जरिए इनसे निपटा जा सकता है. अदरक, शहद, हल्दी वाला दूध, आंवला, नींबू, तुलसी और काली मिर्च जैसी चीजें न केवल इम्युनिटी बढ़ाती हैं, बल्कि सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं में भी राहत देती हैं. इसके अलावा, हरी सब्जियों और सूखे मेवों का सेवन शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करता है, जिससे बीमारियों से बचाव किया जा सकता है. इसलिए, इन फायदेमंद खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करके आप स्वस्थ रह सकते हैं और मौसमी बिमारियों से बचाव कर सकते हैं.
अदरक और शहद का ऐसे करें सेवन
अदरक और शहद का सेवन सर्दी और जुकाम में तुरंत राहत देता है. अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो गले की खराश को शांत करते हैं और शहद उसकी सूजन को कम करता है. यह मिश्रण इम्युनिटी को बढ़ाता है, जिससे शरीर के अंदर संक्रमण से लड़ने की क्षमता बेहतर होती है. रोज़ सुबह अदरक-शहद का मिश्रण लेने से आपको खांसी और जुकाम से राहत मिल सकती है.
हल्दी वाला दूध भी कारगर उपाय
हल्दी वाला दूध एक बेहद प्रभावी घरेलू उपचार है, जो सर्दी और जुकाम में राहत देने के लिए जाना जाता है. हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो एक शक्तिशाली एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होता है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है. रात को सोने से पहले हल्दी वाले गर्म दूध का सेवन करना फायदेमंद रहता है.
खांसी की अचूक दवा
आंवला और नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है, जो शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है. विटामिन C से भरपूर यह फल सर्दी-जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं. आंवला का रस और नींबू का सेवन शरीर में ऊर्जा भी बढ़ाता है और वायरस के प्रभाव से लड़ने में मदद करता है.
तुलसी और काली मिर्च की चाय
तुलसी के पत्ते और काली मिर्च में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो सर्दी और जुकाम में राहत देने के लिए कारगर होते हैं. इन दोनों का मिश्रण चाय में डालकर सेवन करने से गले की खराश और कफ की समस्या दूर हो सकती है. तुलसी शरीर के भीतर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है और काली मिर्च के सेवन से श्वसन नलियों में आराम मिलता है.
गुनगुना पानी
गुनगुना पानी पीने से शरीर के अंदर जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और गले की खराश भी कम होती है. यह शरीर को हाइड्रेट रखने का भी एक अच्छा तरीका है, जो सर्दी और जुकाम जैसी समस्याओं को बढ़ने से रोकता है. पानी का सही तापमान शरीर के पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखता है.
हरी सब्जियां और सूखे मेवे
हरी सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकोली, मेथी, और सूखे मेवे जैसे बादाम, काजू, अखरोट शरीर को आवश्यक पोषण प्रदान करते हैं. ये चीजें विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती हैं, जो शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करती हैं और मौसमी बिमारियों से बचाती हैं. हरी सब्जियों और सूखे मेवों का नियमित सेवन शरीर को बेहतर तरीके से पोषण देने में मदद करता है.
Rishikesh,Dehradun,Uttarakhand
March 17, 2025, 16:18 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-include-these-things-in-your-diet-to-get-relief-from-cough-and-cold-in-the-changing-weather-local18-9107207.html
















