
Last Updated:
Carom Seeds for health: किचन में रखे मसाले न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. अजवाइन ऐसे ही करामाती मसालों में से एक है. यदि आप 5 तरह से इसका सेवन करेंगे तो सेहत को कई चौंकाने वाले…और पढ़ें
Carom Seeds for health: भारतीय रसोई को स्वाद और सेहत का सरताज माना गया है. इसके रखे किचन मसाले न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. अजवाइन ऐसे ही करामाती मसालों में से एक है. जी हां, अजवाइन के नाम से तो हम सभी अच्छी तरह वाकिफ हैं. एक्सपर्ट की मानें तो अजवाइन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने की क्षमता रखते हैं. इसमें मौजूद एसेंशियल ऑयल खाने का स्वाद और फ्लेवर बढ़ाता है. अब सवाल है कि आखिर अजवाइन सेहत के लिए कैसे फायदेमंद? सेहत लाभ के लिए अजवाइन का कैसे सेवन करें? इस बारे में Bharat.one को बता रही हैं फेमिली डाइट क्लीनिक लखनऊ की डाइटिशियन श्रद्धा श्रीवास्तव-
अजवाइन में मौजूद पोषक तत्व
एक्सपर्ट के मुताबिक, अजवाइन में प्रोटीन, फैट, फाइटोकेमिकल, फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और एंटीसेप्टिक, ऐंटीमाइक्रोबियल जैसे औषधीय गुण भी पाए जाते हैं. ये सभी तत्व सेहत के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं.
सेहत लाभ के लिए अजवाइन का ऐसे करें सेवन
अजवाइन पानी: डाइटिशियन के मुताबिक, सेहत के लिए अजवाइन कई तरह से लाभकारी है. खासतौर पर वजन कम करने के लिए. ऐसे में एक्सपर्ट नियमित अजवाइन पानी पीने की सलाह देते हैं. इसके लिए एक गिलास पानी में एक-दो चम्मच अजवाइन डालकर उबालें. पानी का कलर बदलने पर इसे छानकर पीएं. इससे कुछ हफ्तों में ही अंतर दिखने लगेगा.
अजवाइन चाय: इंफेक्शन से बचने के लिए अजवाइन की चाय बहुत फायदेमंद होती है. अजवाइन चाय बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन और 2 चुटकी हल्दी डालकर उबालें और जब यह उबलकर चाय की तरह बन जाए तो इसका सेवन करें.
अजवाइन का तड़का: आमतौर पर लोग जीरा और राई से तड़का लगाते हैं, लेकिन आपको बता दें कि आप अजवाइन को भी तड़का लगाने के लिए प्रयोग में ला सकते हैं. इसके लिए आप तेल गर्म करें और इसमें अजवाइन और लाल मिर्च को फ्राई करें. अब दाल, सब्जी आदि को इससे तड़का दें. इससे खाने का स्वाद भी बढ़ जाएगा.
मोइन के रूप अजवाइन: अगर आप समोसा, कचौरी, खस्ता, खुर्मे, पकोड़े आदि बना रहे हैं तो आप अजवाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए जब मैदे का आटा गूंथते हैं तो उस समय चुटकी भर अजवाइन लें और मसलकर डालें और इसके बाद इसे गूंदें. पकोड़े आदि बना रहे हैं तो बैटर तैयार करते समय एक चम्मच अजवाइन को मिलाएं. इससे खाने का स्वाद भी बढ़ जाता है.
January 13, 2025, 16:44 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-ajwain-health-benefits-king-of-taste-and-healthy-if-use-5-ways-then-many-benefits-of-spice-in-hindi-say-expert-8957728.html







