Home Lifestyle Health ब्लैक कॉफी से लेकर नारियल पानी तक, डॉक्टर ने बताई ड्रिंक्स की...

ब्लैक कॉफी से लेकर नारियल पानी तक, डॉक्टर ने बताई ड्रिंक्स की असली रैंकिंग, ये वाली खतरनाक!

0
0


Last Updated:

आजकल लोग हेल्दी रहने के लिए कई तरह की ड्रिंक्स पीते हैं, लेकिन हर ड्रिंक शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होती. एक डॉक्टर ने पॉपुलर ड्रिंक्स को रेट करके बताया कि कौन-सी ड्रिंक्स इंफ्लेमेशन कम करती हैं और कौन-सी इसे बढ़ा सकती हैं. हैरानी की बात यह रही कि ब्लैक कॉफी और पैक्ड नारियल पानी को इस लिस्ट में कम स्कोर मिला.

ब्लैक कॉफी से लेकर नारियल पानी तक, डॉक्टर ने बताई ड्रिंक्स की असली रैंकिंगZoom

आजकल लोग हेल्थ को लेकर पहले से ज्यादा सजग हो गए हैं. डाइट, एक्सरसाइज और लाइफस्टाइल के साथ-साथ यह भी मायने रखता है कि हम रोज क्या पीते हैं. कई ड्रिंक्स ऐसी होती हैं जिन्हें लोग हेल्दी समझकर पीते हैं, लेकिन असल में वे शरीर में सूजन यानी इंफ्लेमेशन बढ़ा सकती हैं. हाल ही में एक ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. एथन केलम ने कुछ पॉपुलर ड्रिंक्स को उनके हेल्थ इफेक्ट के आधार पर रेट किया और बताया कि कौन-सी ड्रिंक शरीर के लिए बेहतर है और कौन-सी नुकसान कर सकती है.

इंफ्लेमेशन शरीर की एक नेचुरल प्रक्रिया है, जो चोट या इंफेक्शन के समय शरीर को ठीक करने में मदद करती है. लेकिन अगर यह लंबे समय तक बनी रहे तो यह कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकती है. इसलिए यह जानना जरूरी है कि रोज पी जाने वाली ड्रिंक्स शरीर पर किस तरह असर डालती हैं.

ग्रीन टी को मिला सबसे ज्यादा स्कोर
डॉक्टर के अनुसार अगर इंफ्लेमेशन कम करने की बात करें तो ग्रीन टी सबसे बेहतर ड्रिंक मानी गई. इसे 10 में से 10 अंक दिए गए. ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, खासकर कैटेचिन नाम का कंपाउंड, जो शरीर में सूजन कम करने में मदद करता है. इसके अलावा इसमें कैलोरी और शुगर भी बहुत कम होती है, इसलिए इसे रोज पीना सेफ माना जाता है.

View this post on Instagram




.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-doctor-rated-popular-drinks-for-inflammation-black-coffee-and-packaged-coconut-water-ranked-low-ws-e-10272942.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here