Last Updated:
Momos Health Side Effects: आजकल युवाओं में ‘मोमो’ यानी मोमोज प्रेम खूब देखने को मिल रहा है. ये जैसे ही प्लेट में शेजवान चटनी और मेयोनीज के साथ सजकर आते हैं तो हर किसी का दिल खुश हो जाता है. लेकिन, एक्सपर्ट की म…और पढ़ें
सेहत के लिए कहीं भारी न पड़ जाए मोमो प्रेम. (Canva)
Momos Health Side Effects: आजकल गली मोहल्ले-चौक चौराहों पर फास्ट फूड का कारोबार खूब फल-फूल रहा है. इसमें सबसे अधिक बिक्री ‘मोमो’ यानी मोमोज की देखी जा रही है. इसकी खास वजह युवाओं में इसके प्रति बढ़ता प्रेम. दरअसल, मोमोज पसंदीदा स्ट्रीट फूड में गिना जाता है. ये जैसे ही प्लेट में शेजवान चटनी और मेयोनीज के साथ सजकर आते हैं तो हर किसी का दिल खुश हो जाता है. लेकिन, एक्सपर्ट की मानें तो ये खाने में बेशक टेस्टी लगें, लेकिन सेहत के लिए ठीक नहीं माने जाते हैं. यही वजह है कि घर के बड़े अक्सर मोमोज खाने पर टोकते हैं. अब सवाल है कि मोमोज नुकसानदायक क्यों? मोमोज में किन हानिकारक चीजों का होता है इस्तेमाल? आइए जानते हैं इस बारे में-
मोमो प्रेम सेहत के लिए हानिकारक क्यों?
हानिकारक केमिकल: टीआईओ की रिपोर्ट के मुताबिक, मोमोज में इस्तेमाल किया जाने वाला मैदा वास्तव में रिफाइंड आटे से बना होता है, जिसे बेंजोयल पेरोक्साइड, एज़ोडीकार्बोनामाइड और अन्य ब्लीच के इस्तेमाल से तैयार किया जाता है. ये रसायन बाद में आपके पैनक्रियाज को प्रभावित कर सकता है.
खराब गुणवत्ता का मसाला: मोमोज बनाने में खराब गुणवत्ता वाला मीट इस्तेमाल होता है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नॉनवेज मोमोज बनाने के लिए पहले से मरे हुए जानवर का मीट इस्तेमाल किया जाता है, जिसे कम मूल्य पर खरीदा जाता है.
अधपकी सब्जियों का इस्तेमाल: वेज मोमोज में अधपकी और खराब सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है. जो सेहत के लिए नुकसानदायक है. इन सब्जियों को न तो ठीक से धोया जाता है और ना ही ये सही गुणवत्ता वाली होती हैं. इनमें ई-कोलाई बैक्टीरिया भी होता है जो गंभीर संक्रमण पैदा कर सकता है.
डायबिटीज का खतरा: मोमोज को मैदा से बनाया जाता है. इसे ज्यादा स्मूथ और उसमें लोच लाने के लिए मैदा को ब्लीज किया जाता है. लेकिन ब्लीच के लिए बैंजोएल पैरॉक्साइड जैसे हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है. यह केमिकल पैंक्रियाज पर सीधा असर करता है जिसके कारण पैंक्रियाज से निकलने वाले इंसुलिन हार्मोन कम बनने लगता है.
बवासीर होने का खतरा: मोमोज को भाप पर गर्म कर पकाया जाता है. मैदा होने के कारण यह अल्ट्रा प्रोसेस्ड हो जाता है. अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड में फाइबर या तो होता ही नहीं या बहुत कम होता है. यही कारण है कि मोमोज खाने के बाद कॉन्स्टिपेशन शुरू हो जाता है. कॉन्स्टिपेशन के कारण स्टूल हार्ड होने लगेंगे.
चटनी स्पाइसी पर नुकसानदायक: मोमोज के साथ दी जाने वाली शेजवान चटनी लाल मिर्च के इस्तेमाल से बनाई जाती है, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है. अगर यह मिर्च प्रोसेस्ड हुई तो ये कई स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न कर सकती है. यह हमे रॉयड में ब्लीडिंग को बढ़ाती है. ब्लीडिंग होने से मलद्वार की नसें कमजोर होंगी जिसके कारण पाइल्स का खतरा बढ़ जाएगा.
January 25, 2025, 15:24 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-6-major-side-effect-of-eating-momos-do-not-eat-because-increase-risk-of-piles-heart-disease-blood-sugar-or-more-know-detail-in-hindi-8984975.html







