Home Lifestyle Health महिलाओं के लिए वरदान है यह औषधि! हर बीमारी को कर देती...

महिलाओं के लिए वरदान है यह औषधि! हर बीमारी को कर देती है छूमंतर, जानें कैसे करें सेवन

0
5


बागपत: चाहे हम कितनी भी कोशिश कर लें. पर न चाहते हुए भी अक्सर कुछ न कुछ हो ही जाता है. दवाई लेने जाएं तो 500-1000 रुपये की खर्चा हो ज्यादा है. इसी वजह से बहुत बार दिक्कत के बाद भी लोग इलाज करवाने में हिचक महसूस करते हैं. आप चाहें तो कुछ औषधि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. कुछ औषधि चमत्कारी मानी जाती हैं. जैसे लौध पठानी. आइए जानते हैं इस औषधि को इस्तेमाल कर आप कैसे फायदा उठा सकते हैं.

लौध पठानी औषधि क्या है?
लौध पठानी एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है, जिसके इस्तेमाल से बुखार, स्किन और अन्य गंभीर समस्याओं को ठीक करने में मदद ली जा सकती है. इसका उपयोग आंतरिक और बाहरी रूप से किया जाता है. इस्तेमाल करने के बाद आपको अच्छे रिजल्ट देखने के लिए मिलेंगे.

आपको मिलेंगे ढेर सारे फायदे
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर सरफराज अहमद ने बताया कि लौध पठानी एक बहुत ही चमत्कारी आयुर्वेदिक औषधि है. इसका इस्तेमाल चिकित्सक की देखरेख में करने से शरीर पर चौंकाने वाले फायदे मिलते हैं. इसका इस्तेमाल करने से गंभीर समस्या भी ठीक हो जाती है और खांसी जुकाम बुखार सहित यह अन्य बीमारियों को ठीक करने का काम करता है. महिलाओं को होने वाली गंभीर समस्याओं को भी इस औषधि से ठीक किया जा सकता है. यह पेट की गंभीर समस्याओं को ठीक करने में भी मदद करती है.

लौध पठानी का कैसे करें सेवन
इसका इस्तेमाल दांतों की बीमारियों में भी किया जाता है. इसका इस्तेमाल चूर्ण के रूप में दूध और पानी के साथ किया जाता है. इसका इस्तेमाल लेप के रूप में भी किया जाता है. इसका लेप शरीर पर लगाने से स्किन की सभी समस्याएं ठीक हो जाती हैं और यह घाव भरने में भी सहायता करता है. डॉक्टर सरफराज अहमद ने बताया कि इसका इस्तेमाल चिकित्सक की देखरेख में करना चाहिए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-pathani-lodh-benefits-for-females-medicine-of-fever-easy-ayurveda-home-remedies-8621575.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here