Home Lifestyle Health महिलाओं के लिए वरदान है ये लाल सब्जी, कमजोरी करता दूर तो...

महिलाओं के लिए वरदान है ये लाल सब्जी, कमजोरी करता दूर तो बढ़ाता है चेहरे की चमक!

0
5


ऋषिकेश: बीटरूट, जिसे आमतौर पर चुकंदर कहा जाता है. ये स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक लाभकारी माना जाता है. इसमें आयरन, विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. चुकंदर का नियमित सेवन न केवल रक्तचाप को नियंत्रित करता है बल्कि हृदय स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है और एनीमिया से बचाव करता है. यह पाचन तंत्र को सुधारने के साथ वजन घटाने में भी सहायक है. इसके साथ ही, चुकंदर त्वचा की चमक बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने में भी सहायक होता है. महिलाओं के लिए यह विशेष रूप से फायदेमंद साबित होता है, क्योंकि यह हार्मोनल स्वास्थ्य, हेयर ग्रोथ और मासिक धर्म संबंधी समस्याओं में मददगार है.

ऋषिकेश के राम झूला रोड स्थित कायाकल्प हर्बल क्लिनिक के डॉ. राजकुमार सिंह (आयुष) ने Bharat.one पर चुकंदर के फायदों के बारे में विस्तार से बताया है. उनके अनुसार, चुकंदर अपने गहरे लाल रंग और मीठे स्वाद के साथ एक पौष्टिक सब्जी है. इसमें आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन सी और फाइबर की उच्च मात्रा होती है, जो खून बढ़ाने और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक है. इसका सेवन सलाद, जूस, सूप या सब्जी के रूप में किया जा सकता है. डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि चुकंदर का नियमित सेवन हृदय स्वास्थ्य में सुधार और पाचन तंत्र के लिए भी लाभकारी है.

महिलाओं के लिए वरदान है चुकंदर
डॉ. राजकुमार सिंह ने आगे बताया कि चुकंदर महिलाओं के लिए वरदान के समान है. इसमें मौजूद आयरन की उच्च मात्रा एनीमिया से जूझ रही महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है. चुकंदर का सेवन हार्मोन संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है और मासिक धर्म के दौरान होने वाली कमजोरी और थकान को कम करता है. इसके साथ ही, इसमें मौजूद फोलिक एसिड गर्भवती महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी होता है, क्योंकि यह शिशु के स्वस्थ विकास में मदद करता है. इसके अतिरिक्त, चुकंदर बालों की ग्रोथ, त्वचा को निखारने और ऊर्जा को बढ़ाने में भी सहायक है.

Video: महिला ने सुनाई राम धुन, तो नाचने लगा बंदर, लोगों ने कहा ये हनुमान जी का अवतार!

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-beetroot-benefits-red-vegetable-boon-for-women-removes-weakness-enhances-and-glowing-face-local18-8751097.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here