Last Updated:
Unhealthy Oil For Cooking: भारतीय रसोई में बनने वाली सब्जियों में तेल का सबसे ज्यादा यूज होता है. शायद ही कोई ऐसी सब्जी हो जो तेल के बिना बनती हो. ये जरूर है कि सब्जी में कोई सरसों तेल का यूज करता है तो कोई घी, कोकोनट ऑयल या फिर रिफाइंड आदि. आइए जानते हैं कि आखिर सेहत के लिए कौन सा तेल नुकसानदायक है-
Unhealthy Oil For Cooking: भारतीय रसोई को सेहत का खजाना माना जाता है. क्योंकि, यहां रखे किचन मसाले औषधि का काम करते हैं. सब्जियों में इनका यूज किया जाता है, जिससे सेहत को लाभ होता है. बता दें कि, रसोई में तेल सबसे ज्यादा यूज होने वाली चीजों में से एक है. शायद ही कोई ऐसी सब्जी हो जो तेल के बिना बनती हो. ये जरूर है कि सब्जी में कोई सरसों तेल का यूज करता है तो कोई घी, कोकोनट ऑयल या फिर रिफाइंड आदि. ये कहना गलत नहीं होगा कि, आजकल लोग खाना बनाने में रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल अधिक करने लगे हैं. इसके पीछे की एक वजह यह भी है कि रिफाइंड सरसों तेल के मुकाबले सस्ता है. लेकिन, आपको बता दें कि रिफाइंड सेहत के लिए बिलकुल ठीक नहीं है. यही वजह है कि, हेल्थ एक्सपर्ट रिफाइंड तेल का इस्तेमाल बंद करने की सलाह देते हैं. अब सवाल है आखिर रिफाइड तेल सेहत के लिए क्यों ठीक नहीं है? रिफाइड ऑयल खाने के नुकसान क्या हैं? आइए जानते हैं इस बारे में-
रिफाइंड ऑयल सेहत के लिए नुकसानदेय क्यों?
होम्योपैथिक डॉक्टर स्मिता भोइर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताती हैं कि, रिफाइंड ऑयल को अधिक तापमान पर रिफाइन कर के तैयार किया जाता है. इससे इसमें से सभी जरूरी पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं. इस तेल के इस्तेमाल से शरीर में ट्रांस फैट की मात्रा बढ़ने लगती है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और इंसुलिन के लेवल को तेजी से बढ़ाता है. ऐसा होने से लोगों में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने लगती है और हार्ट अटैक का रिस्क कई गुना बढ़ जाता है.
View this post on Instagram
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-refined-oil-harms-for-health-know-its-5-disadvantages-of-experts-reveal-dangers-refind-khane-ke-nuksan-ws-kl-9962893.html







