Home Lifestyle Health युवाओं को तेजी से अपना शिकार बना रहे हैं 5 तरह के...

युवाओं को तेजी से अपना शिकार बना रहे हैं 5 तरह के कैंसर, 15 से 39 साल के लोग सबसे ज्यादा चपेट में, जानिए कौन-कौन से हैं ये

0
6


5 Types of Cancer In Young: कैंसर अब उतना खतरनाक नहीं रहा जितना पहले हुआ करता था. विज्ञान की तरक्की में कई तरह के कैंसर ठीक हो जाते हैं लेकिन इसके लिए शुरुआती पहचान जरूरी है.पर कैंसर अब अपना दूसरा रूप पकड़ लिया है. अमूमन पहले यह 50 साल की उम्र के बाद ही अपना शिकार बनाता था लेकिन इन दिनों युवाओं को यह तेजी से अपने चपेट में लेने लगा है. टीओआई की खबर के मुताबिक नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट ने बताया कि 2024 में अमेरिका में 15 से 39 साल की उम्र के बीच युवाओं में कैंसर 84100 मामले सामने आए हैं. यह सभी तरह के कुल कैंसर का 4.3 प्रतिशत है जो कि बेहद चिंता की बात है. आइए जानते हैं कि कौन-कौन से कैंसर युवाओं को अपना शिकार बना रहे हैं और इसके क्या कारण हैं.

युवाओं में होने वाले कैंसर

1. ब्रेस्ट कैंसर-महिलाओं में होने वाला सबसे सामान्य कैंसर है ब्रेस्ट कैंसर. हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि ब्रेस्ट कैंसर पुरुषों को नहीं होता. अब यब 40 साल से कम उम्र की महिलाओं में भी ज्यादा होने लगा है. इसके लिए मुख्य रूप से खराब लाइफस्टाइल, पारिवारिक जीन और पर्यावरणीय कारण जिम्मेदार है. जिन लोगों के परिवार में यह बीमारी पहले से है उन घर की लड़कियों को 25 की उम्र से ही रेगुलर जांच करानी चाहिए.

2. कोलोन कैंसर-जब कैंसर आंत के सबसे निचले हिस्से लेकर गुदाद्वार तक में कहीं भी हो जाए तो इसे कोलोन कैंसर कहते हैं. युवाओं में कोलोन कैंसर के मामले सबसे तेजी से बढ़ने लगे हैं. अनहेल्दी लाइफस्टाइल, मोटापा, गतिहीन शरीर और अल्कोहल का ज्यादा सेवन इसका सबसे बड़ा कारण है.

3. सर्विकल कैंसर-यह महिलाओं के अंदरुनी यौन अंगों में होने वाला कैंसर है. इसके लिए ह्यूमन पेपिलोमावायरस जिम्मेदार होता है जो हर इंसान में मौजूद है लेकिन कुछ लोगों में यह डेवलप कर कैंसर का रूप ले लेता है. इससे बचन का तरीका एचपीवी वैकसीन है. असुरक्षित यौन संबंधों इसकी प्रमुख वजह है. सर्विकल कैंसर न हो इसके लिए हर महिलाओं को यंग एज से पेप स्मीयर टेस्ट रेगुलर कराना चाहिए.

4. लिंफोमा-लिंफोमा का नाम आप अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना की फिल्म आनंद में सुना होगा. इन दिनों लिंफोमा भी यंग एज में काफी होने लगा है. यह कैंसर लिंफ नोड में होता है. टोंसिल में सबसे ज्यादा होता है. अगर कोई नस सूज जाए तो उसे तुरंत डॉक्टर से दिखाना चाहिए. इसके अलावा अचानक वजन में कमी, लगातार थकान और कमजोरी भी इसके लक्षण हैं.

5. मेलोनोमा-मेलोनोमा स्किन कैंसर है. हाल के दिनों में युवाओं में मेलोनोमा कैंसर भी तेजी से युवाओं को अपना शिकार बनाने लगा है. इससे बचने के लिए धूप से बचना जरूरी है. इसके अलावा जैसे ही स्किन में किसी तरह का परिवर्तन हो तुरंत डॉक्टर से दिखाना चाहिए. वैसे मेलोनोमा के ज्यादा मामले वेस्टर्न देशों में आते हैं. लेकिन भारतीय लोगों को भी इससे सतर्क रहना चाहिए.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-5-types-of-cancer-rise-in-young-15-to-39-years-are-expected-to-be-diagnosed-with-cancer-8823713.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here