Last Updated:
Mirzapur Divisional Hospital: यूपी में मिर्जापर जिले के मंडलीय अस्पताल को हाईटेक किया जा रहा है. यहां प्रतिदिन 2000 से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं. ऐसे में अब यहां इंट्रीग्रेटेड लेबोरेटरी में हाईटेक मशीनों …और पढ़ें
इंट्रीग्रेटेड लेबोरेटरी
हाइलाइट्स
- मंडलीय अस्पताल में 92 तरह की जांच फ्री में होगी.
- हाईटेक मशीनों से प्रतिदिन 2000 सैंपल की जांच होगी.
- मरीजों को वाराणसी या लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा.
मिर्जापुर: यूपी के मिर्जापुर जिले के मंडलीय अस्पताल में अब एक ही जगह 40 से अधिक जांच हो सकेगी. मरीजों को बाहर वाराणसी या लखनऊ जाकर जांच नहीं कराना पड़ेगा. मेडिकल कॉलेज के अधीन आने के बाद मंडलीय अस्पताल में सुविधाओं में बढ़ोतरी की जा रही है. बता दें कि प्रतिदिन यहां करीब 2000 मरीज ओपीडी में आते हैं. जहां 500 से अधिक जांच भी होती है. मरीज़ों की सुविधा को देखते हुए मंडलीय अस्पताल में इंटीग्रेटेड लेबोरेटरी बनाया गया है.
हाईटेक मशीनों से होगी जांच
इंट्रीग्रेटेड लेबोरेटरी में हाईटेक मशीनों से जांच की जाएगी. एक ही जगह पर सारी जांच होने से सैंपल को यहां से वहां नहीं ले जाना पड़ेगा. प्रतिदिन करीब 2000 सेंपल की जांच हो सकेगी. इंटीग्रेटेड लैब में थाइराइड, कैंसर के प्रथम स्टेज की जांच, किडनी, लिवर सहित 92 जांच हो सकेगी. बीएचयू की तर्ज पर लैब का निर्माण कराया गया है.
वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया कि आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेब्रोटरी स्थापित किया गया है. यहां पर तीन तरह के काम हो सकेंगे. यहां पर 92 तरह के टेस्ट किए जाएंगे. इससे यहां दूर से आने वाले मरीजों को इधर-इधर परेशान नहीं होना पड़ेगा.
बीमारी फैलने का होगा अध्ययन
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया कि लैब में जांच के साथ ही बीमारी के फैलने की जांच हो सकेगी. प्रकोप फैलने पर अध्ययन किया जाएगा. अलग-अलग तरीके से फैलने वाली बीमारियों को समझने के लिए फूड और वेटनरी सहित सभी विभागों से समन्वय रखेगा. ब्लॉक और जिले से लेकर प्रदेश तक यह लैब कनेक्ट रहेगी. लैब शुरू होने के बाद मरीजों को बनारस और लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा. यह सौगात मिर्जापुर के साथ ही अन्य आस-आस के जिले के लोगों को फायदा पहुंचेगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-up-mirzapur-divisional-hospital-integrated-lab-free-testing-92-diseases-including-thyroid-cancer-at-one-place-local18-9173680.html






