
सीकर. राजस्थान के वरिष्ठ नागरिकों के लिए अच्छी खबर है. राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के लिए मां योजना शुरू की गई है. इसमें 70 साल से अधिक बुजुर्गों को शामिल किया गया है. इस योजना के तहत 70 साल से अधिक के बुजुर्गों को लाखों रुपए का कैशलेस मुफ्त इलाज मिलेगा.
आपको बता दें कि वरिष्ठ नागरिकों को मां योजना के रूप में बड़ी राहत प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में अलग मुफ्त श्रेणी बनाकर शामिल कर लिया है. यानी कि राजस्थान के प्रत्येक 70 प्लस वरिष्ठ जन को राज्य के सरकारी व सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भर्ती होने पर 25 लाख रुपए तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज मिलेगा. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार योजना के अंतर्गत चिकित्सा सेवा, दवा, जांच, सर्जरी इंप्लांट सहित समस्त सुविधा मिलेगी.
घर पर इलाज की मिलेगी सुविधा
भर्ती होने से 55 दिन पूर्व और 15 दिन बाद तक के खर्च भी इसमें शामिल रहेंगे. स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा, एएनएम, सीएचओ नर्सिंग अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर और इलाज के लिए अस्पताल आए 70 प्लस वरिष्ठ नागरिकों का वय वंदना कार्ड व ई-केवाईसी का कार्य शुरू किया गया है. वरिष्ठ नागरिक कार्ड बनवाने के लिए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र संपर्क कर सकते हैं.
ऐसे मिलेगा 25 लाख का फ्री इलाज
योजना के तहत 25 लाख रुपए तक का इलाज किसी भी हॉस्पिटल में मुफ्त मिलेगा. राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी ने भी इसको लेकर गाइड लाइन जारी कर दी है. वरिष्ठ नागरिक इसके लिए पीएमजेएवाई एप पर पंजीयन कर सकते है. ऑनलाइन की ईकेवाईसी आसानी से एप के माध्यम से हो जाएगी. बुजुर्गों को यह सुविधा राज्य सरकार द्वारा अधिकृत अस्पतालों में यह सुविधा दी जाएगी. इस योजना का खर्च राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी द्वारा वहन किया जाएगा.
FIRST PUBLISHED : December 4, 2024, 15:27 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-chief-minister-ayushman-health-scheme-elderly-people-above-70-years-will-get-free-cashless-treatment-local18-8873774.html






