Last Updated:
रात में सही समय पर हल्का और हेल्दी खाना खाने से पाचन सही रहता है और मोटापा कंट्रोल में रहता है. देर रात खाने से वजन बढ़ता है और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ता है.
रात को सही समय पर डिनर करना जरूरी है.
हाइलाइट्स
- रात में 7-8 बजे के बीच डिनर करना सबसे अच्छा है.
- देर रात खाने से वजन बढ़ता है और बीमारियों का खतरा बढ़ता है.
- रात में हल्का और हेल्दी भोजन करें, जैसे दाल, सब्जियां, रोटी, सलाद.
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सही समय पर खाना खाना उतना ही जरूरी है जितना कि हेल्दी खाना. अगर आप रात में देर से डिनर करते हैं, तो यह वजन बढ़ने का एक बड़ा कारण बन सकता है. सही समय पर खाना खाने से न सिर्फ पाचन सही रहता है बल्कि मोटापा भी कंट्रोल में रहता है. अगर आप फिट रहना चाहते हैं और वजन नहीं बढ़ाना चाहते, तो आपको रात में सही समय पर भोजन करना चाहिए…
रात में खाने का सही समय क्या होना चाहिए?
आयुर्वेद और हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, रात का खाना सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले खा लेना चाहिए। यानी अगर आप रात 10 बजे सोते हैं, तो आपका डिनर 7 बजे से पहले हो जाना चाहिए। इससे खाना ठीक से पच जाता है और शरीर में फैट जमा नहीं होता. शाम 7 बजे से 8 बजे के बीच डिनर करना सबसे अच्छा माना जाता है. अगर आप 9 बजे के बाद खाना खाते हैं, तो पाचन तंत्र पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे वजन बढ़ सकता है.
देर रात खाने से क्या होता है?
अगर आप रात में देर से खाना खाते हैं, तो यह सेहत पर बुरा असर डाल सकता है. इससे न सिर्फ मोटापा बढ़ता है, बल्कि अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. लेट नाइट खाने से कैलोरी जल्दी बर्न नहीं होती और शरीर में फैट के रूप में स्टोर हो जाती है. एसिडिटी, गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है. देर रात खाना खाने से नींद पूरी नहीं होती और सुबह सुस्ती महसूस होती है. इसके अलावा इससे डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है.
रात के खाने में क्या खाना चाहिए?
अगर आप वजन बढ़ने से बचना चाहते हैं, तो रात के खाने में हल्का और हेल्दी भोजन करें. दाल, हरी सब्जियां और रोटी – ये पचने में आसान होते हैं और फाइबर से भरपूर होते हैं. सलाद और दही – पेट को ठंडक देता है और पाचन में मदद करता है. सूप या खिचड़ी – ये हल्के और कम कैलोरी वाले होते हैं.
इसके अलावा हल्दी वाला दूध यह शरीर को डिटॉक्स करता है और अच्छी नींद में मदद करता है.
रात में इन चीजों से बचें
भारी तला-भुना खाना देर से पचता है और फैट बढ़ाता है. मीठा और ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाला खाना ब्लड शुगर बढ़ता है और मोटापा बढ़ता है. इसके अलाना रात में चाय-कॉफी को कभी न पिएं. इससे नींद पर असर पड़ सकता है.
February 15, 2025, 15:43 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-late-night-dinner-increases-weight-know-right-time-and-diet-9035041.html

















