Last Updated:
डॉ सुशील चौधरी के अनुसार बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेराऑक्साइड से दांत चमकाए जा सकते हैं. केले के छिलके, स्ट्रॉबेरी, सरसों के तेल और सेंधा नमक का भी उपयोग करें. दिन में दो बार ब्रश करें.
Dental Care
हाइलाइट्स
- बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेराऑक्साइड से दांत चमकाएं.
- केले के छिलके, स्ट्रॉबेरी, सरसों तेल और सेंधा नमक का उपयोग करें.
- दांतों को साफ रखने के लिए दिन में दो बार ब्रश करें.
रायबरेली: सफेद दांत चेहरे की खूबसूरती को और भी निखार देते हैं. लेकिन कई बार पीले दांत होने के कारण लोग खुलकर हंस भी नहीं पाते. वो चाहते हैं कि उनके दांत सुंदर और चमकदार दिखें, इसलिए दिन में दो बार ब्रश भी करते हैं. लेकिन फिर भी उनके दांतों का पीलापन कम नहीं होता और यह परेशानी का सबब बन जाता है. पर अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है. हम आपको एक आसान सा घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं जिससे आपके दांत फिर से मोतियों की तरह चमकने लगेंगे.
पेस्ट को दांतों पर लगाकर पानी से कुल्ला कर लें
रायबरेली के शिवगढ़ सीएचसी में काम करने वाले डेंटल सर्जन डॉ सुशील चौधरी ने Bharat.one को बताया कि घर में रखे बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेराऑक्साइड को मिलाकर दांतों पर मलने से प्लाक और बैक्टीरिया से छुटकारा मिल सकता है. इससे दांत चमकदार बनते हैं. इस पेस्ट को दांतों पर लगाकर पानी से कुल्ला कर लेना चाहिए.
इन घरेलू उपाय से चमकने लगेंगे आपके दांत
पीले दांतों को साफ करने के लिए आप केले के छिलके, स्ट्रॉबेरी, सरसों के तेल और सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं. नीम की दातुन के साथ इन चीजों का इस्तेमाल करने से आपके दांत मोतियों की तरह चमक सकते हैं.
इतने बार करें ब्रश
दांतों को साफ और मजबूत रखने के लिए रोज दो बार ब्रश करना बहुत जरूरी है. एक बार सुबह उठने के बाद और दूसरी बार रात को सोने से पहले.
ऐसे करें ब्रश
डॉ सुशील चौधरी कहते हैं कि हमें अपने दांतों को कम से कम 2 मिनट तक ब्रश करना चाहिए. ब्रश करते समय दांतों पर ज़ोर से नहीं रगड़ना चाहिए और मसूड़ों को भी अच्छी तरह साफ करना चाहिए. हमें अपने दांतों को गोल-गोल घुमाते हुए ब्रश करना चाहिए. इससे हमारे दांतों के आसपास जमा हुआ बैक्टीरिया साफ हो जाएगा और हमारा मुंह बैक्टीरिया मुक्त रहेगा. जिससे हमें प्लेग होने का खतरा नहीं रहेगा.
Disclaimer
इस खबर में बताई गई दवा या नुस्खे हमारे विशेषज्ञों से बातचीत पर आधारित हैं. ये सिर्फ़ सामान्य जानकारी है, किसी खास व्यक्ति के लिए नहीं. हर किसी की सेहत अलग होती है, इसलिए कोई भी चीज इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर सलाह लें. ध्यान रहे कि Bharat.one की टीम किसी भी नुकसान के लिए ज़िम्मेदार नहीं होगी.
Rae Bareli,Uttar Pradesh
March 15, 2025, 18:55 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-now-your-teeth-will-not-turn-yellow-just-start-doing-this-know-the-ways-to-keep-your-teeth-white-here-local18-ws-d-9103086.html

















