Friday, March 13, 2026
37 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

लो जी, 56 साल की महिला ने भी जब घटा लिया 22 किलो वजन और शुगर तो आप किस सोच में हैं, इसी फॉर्मूले से यूं कीजिए अपना कायाकल्प


Weight Loss Tips: अमेरिका में रह रही एक 56 साल की एक महिला जब काम से रिटायरमेंट ले ली तो कुछ दिनों के बाद अचानक उनका वजन तेजी से बढ़ने लगा. कुछ दिनों तक तो लगा कि कम हो जाएगा लेकिन जब और बढ़ता ही गया तो वह डॉक्टर के पास गई. डॉक्टर ने बताया कि मेनोपॉज की वजह से ऐसा हो रहा है, कुछ महीने बाद सही हो जाएगी. इस बीच महिला का ब्लड शुगर भी तेजी से बढ़ने लगा. वह फिर डॉक्टर के पास गईं. डॉक्टर ने फिर वही बात कही. अब महिला ने अपना तरीका अपनाया. सबसे पहले उन्होंने अपने मन में ठान लिया कि हर हाल में वजन कम करना है. उन्होंने इसके लिए रियल टाइम शुगर की जांच करनी शुरू कर दी और अपने हिसाब से डाइट और एक्सरसाइज करना स्टार्ट कर दिया. फिर क्या था. कुछ महीने बाद ही महिला ने अपना वजन 50 पौंड कम कर लिया है. जरा सोचिए, जब 56 साल की महिला ऐसा कर सकती है, तो आप क्यों नहीं. अगर आप भी ऐसा करना चाहते हैं तो चलिए आज से ही अपना लीजिए इन 5 फॉर्मूले को.

वजन कम करने के 5 फॉर्मूले

1. कार्बेोहाइड्रैट में कमीबिजनेस इंसाइडर की खबर के मुताबिक इटालियन मूल की इस महिला का नाम पगानो है. पगानो पाश्ता की दीवानी थी लेकिन इसमें सबसे ज्यादा कार्बोहाइड्रैट होता है. उन्होंने मन मार के बाहर का पाश्ता खाना छोड़ दिया. जितने भी पैकेज्ड फूड की आदत थी, सबको छोड़ दिया. घर पर ही बिना रिफाइंड वाले आटे से पाश्ता बनाना शुरू कर दिया और उसी को खाना शुरू कर दिया. इसके साथ ही बाहर की कई चीजों से खुद को परहेज कर लिया. मसलन पहले फ्रूट जेली खाती थी लेकिन अब इसकी जगह ब्लूबेरी, रस्पबेरी, ब्लैकबेरी जैसे फलों का सेवन करने लगे. हरी सब्जियां खाने लगी.

2. प्रोटीन की खुराक बढ़ाया-पगानो कहती है कि मैंने अपनी डाइट में सबसे ज्यादा प्रोटीन को तरजीह दी, इसके बाद फाइबर और सबसे बाद में स्टार्च. फाइबर ग्लूकोज के एब्जोर्ब्सन का कम कर देता है. इससे ब्लड शुगर नहीं बढ़ता.

3. इंटरमीटेंड फास्टिंग-आजकल यह इंटरमिटेंट फास्टिंग बहुत चलन में है. यह एक सीमित समय तक उपवास रखना है. पगानो 14 घंटे तक इंटरमीटेंड फास्टिंग करती थी और 5 बजे तक वह खाना खा लेती थी. इससे जल्दी सुकून की नींद आती थी. देर रात खाना भी उसने छोड़ दिया. उपवास रखने से ब्लड शुगर एकदम नॉर्मल हो गया.

4. डाइट-पगानो ने एक कमाल की चीज की खोज की. उन्होंने बेरबेरीन फल को ज्यादा तरजीह दिया. बेरबेरीन एक हर्बल फल है जो बरबेरी की तरह होता है. हालांकि वेट लॉस से इसका सीधा कोई कनेक्शन नहीं है लेकिन यह पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरे होते हैं. ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में माहिर है. पगानो नियमित रूप से बेरबेरीन खाने लगी. इसके बाद उन्होंने ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट का नियमित हिस्सा बनाया. किसी भी तरह के प्रोसेस्ड फूड, फास्ट फूड और जंक फूड को अपनी डाइट से हटा दिया.

5. एक्सरसाइज-पगानो ने हर दिन 10 हजार कदम वॉकिंग का अपना नियमित प्लान बना लिया. इसके अलावा वह हर रोज 15 मिनट का रेजिस्टेंस ट्रेनिंग वाली एक्सरसाइज करती थी. कई स्टडीज में यह साबित हो चुका है रेजिस्टेंस ट्रेनिंग वेट लॉस के लिए और लंब उम्र के लिए बहुत फायदेमंद है. रेजिस्टेंस ट्रेनिंग में किसी माध्यम का सहारा लेकर बॉडी को उसके खिलाफ खींचा जाता है. मसलन रस्सी को पैर में दबा लीजिए और अगले सिरे को उपर की ओर खींचिए. वहीं थाई में रस्सी लगा लीजिए और नीचे लेटकर उपर की तरफ उठिए. वहीं नीचे लेटकर पैर पर वजन को लेकर उपर की ओर उठाइए. इस तरह की ट्रेनिंग से शरीर में लोच आता है और मसल्स मजबूत होते हैं. इन 5 फॉर्मूले को अपनाकर पगानो ने 50 पौंड यानी करीब 22 किलो वजन कम कर लिया और शुगर को भी नॉर्मल कर लिया. आप भी ऐसा कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-धाकड़ फलों में सबका बाप है यह Fruit,एक कतरा भी हलक के नीचे उतर गया तो सेहत के सारे विघ्नों की हो जाएगी छुट्टी

इसे भी पढ़ें-जिस बासी भात को कूड़े में देते हैं फेंक वह गट हेल्थ के लिए दीवानगी की हद तक करता है काम, पूरे शरीर के लिए बन जाता है संजीवनी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-56-years-old-lost-10-kilo-weight-and-blood-sugar-with-5-simple-formula-in-hindi-8629583.html

Hot this week

चैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या और खरमास का साया, तो क्या नहीं होंगे शुभ कार्य? – Bharat.one हिंदी

होमवीडियोधर्मचैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या-खरमास का साया, तो...

शुक्रवार व्रत में सुनें यह कथा, वैभव लक्ष्मी के आशीर्वाद से छप्पर फाड़ मिलेगा पैसा! – Bharat.one हिंदी

होमवीडियोधर्मशुक्रवार व्रत में सुनें यह कथा, वैभव लक्ष्मी...

Topics

चैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या और खरमास का साया, तो क्या नहीं होंगे शुभ कार्य? – Bharat.one हिंदी

होमवीडियोधर्मचैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या-खरमास का साया, तो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img