Home Lifestyle Health वजन घटाने के लिए क्या खाना चाहिए? इन हाई प्रोटीन शाकाहारी फूड्स...

वजन घटाने के लिए क्या खाना चाहिए? इन हाई प्रोटीन शाकाहारी फूड्स का सेवन करके देखें, चौंका देगा रिजल्ट!

0
0


Weight Lose Vegetarian Diet: आजकल शरीर का बढ़ता वजन सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुका है. दुनियाभर की एक बड़ी इसके शिकंजे में है. इससे निजात पाने के लिए लोग जिम से लेकर एक्सरसाइज तक क्या-क्या नहीं करते हैं. लेकिन, हेल्थ एक्सपर्ट वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज के साथ हेल्दी डाइट लेने की सलाह देते हैं. बता दें कि, बढ़ते वजन को रोकने या कम करने के लिए हाई प्रोटीन से युक्त फूड्स को सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि, यह आपके भूख को शांत करने और देर तक पेट को भरा हुआ महसूस कराता है. वैसे तो नॉनवेज सबसे हाई प्रोटीन फूड्स माने जाते हैं, लेकिन अगर आप शाकाहारी हैं तो हमारी बताई कुछ चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. अब सवाल है कि आखिर वजन घटाने के लिए क्या खाना चाहिए? वजन घटाने वाले शाकाहारी फूड्स कौन हैं? आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में-

वजन घटाने के लिए खाएं ये शाकाहारी हाई प्रोटीन फूड्स

सोया चंक्स-टोफू:वेबएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, वजन घटाने के लिए सोया चंक्स और टोफू बेहतरी ऑप्शन हैं. बता दें कि, इन दोनों प्रोटीन से भरपूर और कम कार्बोहाइड्रेट वाले होते हैं. इसलिए वेट लॉस जर्नी के दौरान इन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है. सोया चंक्स में प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो पेट को देर तक भरा हुआ महसूस कराते हैं.

बीन्स-दालें: वजन घटाने में बीन्स और दालें भी फायदेमंद हैं. बता दें कि, इनमें फाइबर और वेज प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं. इसलिए अगर आप वजन कम करना चाह रहे हैं, तो दाल और बीन्स प्रोटीन से भरपूर होने के कारण आपके शरीर में कैलोरी बढ़ाए बिना पेट भरने में मदद कर सकता है. बीन्स को सूप, टैकोस और सलाद में शामिल कर सकते हैं. जबकि दाल को आप रोटी या चावल के साथ खा सकते हैं.

नट्स-सीड्स: नट्स और सीड्स प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स जैसे तत्वों से युक्त होते हैं. ये वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं, क्योंकि इन्हें खाने के बाद आपको जल्दी भूख नहीं लगती है और पेट भरा हुआ महसूस होता है.

साबुत अनाज: वजन घटाने के लिए साबुत अनाज का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है. इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम करने और ब्लड प्रेशर में सुधार करने में मदद मिल सकती है. साबुत अनाज प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो वजन घटाने में मदद कर सकते हैं.

पनीर या ग्रीक योगर्ट: पनीर और योगर्ट आपके चयापचय को बढ़ावा देता है, भूख को कम करता है, जिससे भूख पर कंट्रोल किया जा सकता है. डाइट में पनीर या ग्रीक योगर्ट शामिल करने से आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-these-10-high-protein-vegetarian-foods-revealed-for-weight-loss-benefits-ws-kl-9957229.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here