Last Updated:
Low Carbs Vegetables: वेट लॉस की कोशिश कर रहे लोगों को अक्सर कम कार्ब्स वाली डाइट लेने की सलाह दी जाती है. कई सब्जियों में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा काफी कम होती है और पोषक तत्व भरपूर होते हैं. ऐसी सब्जियां खा…और पढ़ें
लो कार्ब्स सब्जियां वेट लॉस में मददगार हो सकती हैं.
Benefits of Low Carbs Veggies: सब्जियां हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं. सब्जियों में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना होता है. यही वजह है कि लोगों को हेल्दी रहने के लिए रोज सब्जियां खानी चाहिए. सभी सब्जियां लाभकारी होती हैं, लेकिन जिन सब्जियों में कार्ब्स की मात्रा कम होती है, वे सब्जियां वेट लॉस में बेहद कारगर हो सकती हैं. इन सब्जियों का जमकर सेवन करने से भी वजन नहीं बढ़ता है और पोषक तत्वों की कमी दूर हो जाती है. अगर आप वजन घटाने या ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इन सब्जियों का सेवन जरूर करें.
वेरीवेल हेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक कई सब्जियों में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा कम होती है, जिससे शरीर में कम कैलोरी और शुगर जाती है. इससे वेट लॉस में मदद मिल सकती है. इन सब्जियों में जरूरी विटामिन, मिनरल्स और फाइबर होते हैं, जो पाचन तंत्र को सुधारने, इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और दिल की सेहत को बढ़ावा देने में मदद करते हैं. लो कार्ब्स वाली सब्जियों का सेवन करने से शरीर को स्टेबल एनर्जी मिलती है और ब्लड शुगर लेवल भी स्टेबल रहता है. सभी लोगों के लिए इन सब्जियों का सेवन लाभकारी माना जा सकता है.
इन 5 सब्जियों में बेहद कम कार्ब्स
– पालक एक कम कार्ब्स वाली हरी पत्तेदार सब्जी है, जो पोषक तत्वों का भंडार है. 100 ग्राम पालक में केवल 1 ग्राम कार्ब्स होता है. यह आयरन, फोलेट और विटामिन K का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों और ब्लड फ्लो के लिए भी फायदेमंद हैं. पालक को कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स माना जाता है.
– कम कार्ब्स वाली सब्जियों में ब्रोकली भी शामिल है और यह सेहत को गजब के फायदे दे सकती है. 100 ग्राम ब्रोकली में करीब 7 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होते हैं, लेकिन यह फाइबर से भरपूर होने की वजह से कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण दर कम कर देती है. यह एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन C का अच्छा स्रोत है.
– फूलगोभी में भी कार्ब्स की मात्रा बेहद कम होती है. 100 ग्राम फूलगोभी में 5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होते हैं और यह लो-कार्ब डाइट के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. यह विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकती है. यह बेहद फायदेमंद है.
– आपको जानकर हैरानी होगी कि मशरूम भी कम कार्ब्स वाली सब्जी में शुमार किया जाता है. 100 ग्राम मशरूम में करीब 3 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होते हैं. जबकि मशरूम प्रोटीन और विटामिन D का अच्छा स्रोत है. मशरूम खाने से हड्डियों की सेहत और इम्यून सिस्टम बूस्ट हो सकता है.
– केल की सब्जी भी लो कार्ब्स होती है, 100 ग्राम केल में करीब 4 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होते हैं. यह सब्जी विटामिन K, A और C का शानदार स्रोत है, जो हड्डियों और स्किन के लिए फायदेमंद होती है. इसके अलावा बीन्स में भी कार्बोहाइड्रेट बेहद कम होते हैं और फाइबर व प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है.
January 25, 2025, 13:03 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-5-low-carb-vegetables-for-weight-loss-and-blood-sugar-control-natural-ways-to-lose-belly-fat-fast-8984710.html







