Home Lifestyle Health वैज्ञानिकों को मिल गया कैंसर कोशिकाओं को रोकने की तरकीब, डीएनए में...

वैज्ञानिकों को मिल गया कैंसर कोशिकाओं को रोकने की तरकीब, डीएनए में छुपा है इसका राज, नई उम्मीद की जगी आस

0
7


Last Updated:

How to Stop Cancer Cell Growth: वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में पाया है कि कोशिकाओं के विभाजन को रोकने में डीएनए का टेलोमीयर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. ऐसे में यह कैंसर कोशिका को रोकने में भी नई राह खोल सकता ह…और पढ़ें

वैज्ञानिकों को मिल गया कैंसर कोशिकाओं को रोकने की तरकीब, डीएनए में छुपा है राज

कैंसर कोशिकाओं के विकास के रोका जा सकता है.

How to Stop Cancer Cell Growth: पहली बार वैज्ञानिकों ने अपनी खोज में पाया है कि क्रोमजोम में मौजूद टेलोमीयर कैंसर कोशिकाओं के ग्रोथ को रोक सकता है. इसका मतलब हुआ कि यदि कैंसर कोशिकाएं वृद्धि कर रही है तो अगर इस टेलोमेयर को कंट्रोल कर लिया जाए तो कैंसर भी आगे नहीं फैलेगा. वास्तव में अब तक यह पता था कि टेलोमीयर की जितनी अधित लंबाई होती है, किसी व्यक्ति की उतनी अधिक आयु होती है लेकिन पहली बार रिसर्च में पाया गया है कि टेलोमीयर कैंसर को रोकने में भी सक्षम हो सकता है.

क्या होता है टेलोमीयर
हर जीव का शरीर असंख्य कोशिकाओं से बना रहता है. कोशिकाओं में कई चीजें होती हैं. इसके केंद्र में एक केंद्रक होता है जिसमें क्रोमोजोम होता है. हर जीव के न्यूक्लियस में अलग-अलग संख्या में क्रोमोजोम होता है. इंसान के शरीर में 23 जोड़े क्रोमोजोम होते हैं. इस धागानुमा क्रोमोजोम के छोर पर टेलोमीयर मौजूद रहता है. यह टेलोमीयर न्यूक्लियस में मौजूद जेनेटिक मैटेरियल जैसे कि डीएनए और आरएनए की रक्षा करता है.

टेलोमीयर का काम किया है
अब तक हमें यह ज्ञात था कि टेलोमीयर जेनेटिक मैटेरियल की रक्षा करता है. दरअसल, जब कोशिकाएं विभाजित होती है तब टेलोमीयर की लंबाई छोटी होती जाती है. जितनी बार कोशिकाएं विभाजित होती है, उतनी बार टेलोमीयर छोटी होती जाती है और इसमें मौजूद जेनेटिक मैटिरयल भी कम हो जाता है. जब जैनेटिक मैटेरियल कम हो जाता है और यह बहुत छोटी हो जाती है जब कोशिकाएं विभाजित होना बंद हो जाती है. यानी फिर नया सेल्स नहीं बनते. यही कारण है कि जिस व्यक्ति के डीएनए में टेलोमीयर की लंबाई जितनी ज्यादा रहती है, उसकी उम्र उतनी ज्यादा होती है. लेकिन इस अध्ययन में कहा गया कि टेलोमीयर छोटा होने के साथ ही कैंसर को रोकने में भी सक्षम है क्योंकि अगर जेनेटिक मैटेरियल नहीं होगा तो कोशिका जब विभाजित होगा तो इसमें कैंसर वाला मैटेरियल भी नहीं जाएगा क्योंकि तब टेलोमीयर का भंडार खत्म हो जाएगा.

टेलोमीयर की अतिसक्रियता कैंसर को रोकने में सक्षम
ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में यह दावा किया है. शोधकर्ताओं ने बताया कि टेलोमेयर गुणसूत्रों (क्रोमोसोम) के सिरे पर मौजूद सुरक्षात्मक आवरण होते हैं, जो कोशिकाओं को कैंसर से बचाने में मदद कर सकते हैं. टेलोमेयर उम्र बढ़ने और कैंसर रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उम्र बढ़ने के साथ ही ये धीरे-धीरे छोटे होते जाते हैं. जब टेलोमेयर बहुत छोटे हो जाते हैं तो वे कोशिकाओं को विभाजन रोकने का संकेत देते हैं. यह एक प्राकृतिक सुरक्षा प्रक्रिया है, जो कैंसर को फैलने से रोकती है. सिडनी स्थित चिल्ड्रन मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएमआरआई) के जीनोम इंटेग्रिटी यूनिट के टोनी सेसारे के अनुसार, हमारे डेटा से पता चलता है कि टेलोमेयर बहुत ज्यादा सक्रिय होते हैं. वे स्ट्रेस पर तुरंत प्रतिक्रिया दे सकते हैं और उम्र बढ़ने जैसी दिखने वाली सेलुलर प्रतिक्रिया को शुरू कर देते हैं. वे ऐसा कैंसर से बचने के लिए करते हैं.

कैंसर के इलाज की नई राह
यह अध्ययन नेचर कम्युनिकेशंस नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है. टोनी सेसारे के अनुसार, अधिकतर लोग मानते हैं कि टेलोमेयर सिर्फ निष्क्रिय रूप से छोटे होते जाते हैं. लेकिन हमारा शोध बताता है कि वे सक्रिय रूप से कोशिकाओं की सुरक्षा भी करते हैं. टेलोमेयर कोशिका चक्र को रोककर या कोशिकाओं को खुद से मरने के लिए प्रेरित करके, उन कोशिकाओं को नष्ट करने में मदद करते हैं जिनमें क्रोमोजोम क्षतिग्रस्त हो जाते हैं. इस खोज से टेलोमेयर का एक नया कैंसर-रोधी कार्य सामने आया है, जो पहले ज्ञात नहीं था. सेसारे के अनुसार, इस खोज से कैंसर के नए उपचारों की राह खुल सकती है.

यदि टेलोमेयर को लक्षित कर कैंसर कोशिकाओं को नष्ट कराया जाए, तो यह एक प्रभावी उपचार रणनीति बन सकती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 2022 में लगभग 2 करोड़ नए कैंसर मामलों का पता चला और 97 लाख लोगों की इस बीमारी से मृत्यु हुई. आंकड़ों के अनुसार, प्रत्येक 5 में से 1 व्यक्ति को जीवनकाल में कैंसर होने की आशंका रहती है, जबकि लगभग हर 9 पुरुषों में से 1 और हर 12 महिलाओं में से 1 इस बीमारी से जान गंवा देता है.

इनपुट- -आईएएनएस

homelifestyle

वैज्ञानिकों को मिल गया कैंसर कोशिकाओं को रोकने की तरकीब, डीएनए में छुपा है राज


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-scientist-discover-stopping-cancer-cell-growth-dna-telomeres-have-key-to-stop-cancer-growth-9107625.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here