Last Updated:
Walking Vs Household Chores: अक्सर महिलाएं घर के कामों में व्यस्त होने की वजह से वॉक पर नहीं जा पाती हैं. हालांकि इससे निराश होने की जरूरत नहीं है. वॉकिंग में जितना कैलोरी बर्न होती है, लगभग उतनी ही कैलोरी घर क…और पढ़ें
वॉकिंग और घर के काम-काज दोनों ही फिटनेस के लिए बढ़िया हैं.
Is Walking Better Than Household Chores: हेल्दी और फिट रहने के लिए लोगों को अक्सर वॉक करने की सलाह दी जाती है. वॉकिंग को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. वॉक करने से शरीर की कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन कंट्रोल में मदद मिलती है और शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी कम होने लगती है. कई लोग वेट लॉस के लिए रोज वॉक करते हैं. हालांकि अधिकतर महिलाएं घर के काम-काज में लगी रहती हैं और वॉक करने का समय ही नहीं मिलता है. हममें से कई लोग अपनी दिनचर्या में वॉकिंग और घरेलू कामों को शारीरिक गतिविधियों के रूप में शामिल करते हैं. हालांकि हम अक्सर सोचते हैं कि क्या घरेलू कामों से उतनी कैलोरी बर्न होती है जितनी वॉकिंग से होती है. आइए इसकी हकीकत जानते हैं.
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक वॉकिंग एक नियमित और निरंतर शारीरिक गतिविधि है. जब आप वॉक करते हैं, तो आपके पूरे शरीर की मसल्स एक्टिव होती हैं, जिससे कैलोरी बर्न होती है. आमतौर पर एक घंटे की वॉक से करीब 200 से 300 कैलोरी बर्न हो सकती हैं. वॉकिंग का एक बड़ा फायदा यह भी है कि यह एक निश्चित रफ्तार से होती है, जिससे शरीर लगातार कैलोरी जलाता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है. वॉकिंग से मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है और यह तनाव को कम करने में मदद करती है. वॉकिंग को वेट लॉस में बेहद कारगर माना जा सकता है.
अब अगर हम घरेलू कामों की बात करें, तो इनमें भी फिजिकल एक्टिविटी होती है. बर्तन धोना, झाडू-पोंछा लगाना, सफाई करना या कपड़े धोना भी फिजिकल एक्टिविटी का हिस्सा हैं. इन कामों में भी कैलोरी बर्न होती है. घरेलू कामों के दौरान फिजिकल एक्टिविटी की स्पीड एक जैसी नहीं रहती है. इसमें कभी तेज, कभी धीमी एक्टिविटी करनी पड़ती है. अनुमान है कि एक घंटे तक बर्तन धोने से भी करीब 150-200 कैलोरी बर्न हो सकती है. इसके अलावा पोंछा और झाड़ू लगाने में भी ठीक-ठाक कैलोरी बर्न हो सकती है. हालांकि यह वॉकिंग की तुलना में थोड़ा कम है.
जब हम वॉकिंग और घरेलू कामों के बीच कैलोरी बर्न की तुलना करते हैं, तो यह साफ दिखता है कि वॉकिंग में ज्यादा कैलोरी बर्न होती है. अगर आप 30 मिनट तक तेज गति से वॉक करते हैं, तो लगभग 150-200 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं. वहीं, घरेलू कामों में इतनी कैलोरी एक घंटे में बर्न होती है. हालांकि अगर आप घर का सारा काम एक साथ करते हैं, तो निश्चित रूप से आप वॉकिंग से अधिक कैलोरी बर्न कर सकते हैं. कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि अगर आपके पास वक्त है, तो वॉक कर सकते हैं. अगर वक्त नहीं है, तो घर के काम करके भी फिट रह सकते हैं.
January 25, 2025, 14:59 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-walking-vs-household-chores-who-burns-more-calories-discover-the-truth-useful-tips-for-better-fitness-8984856.html







