Home Lifestyle Health शरीर दिखता है हड्डियों का ढांचा, खाएं ये 5 हाई कैलोरी फल,...

शरीर दिखता है हड्डियों का ढांचा, खाएं ये 5 हाई कैलोरी फल, सूखी बॉडी में फूंक देंगे जान वजन बढ़ेगा रॉकट की रफ्तार से

0
6


High calorie fruits for weight gain: कुछ लोग कितना भी खाएं उनपर चर्बी ही नहीं चढ़ती. वे दुबले के दुबले ही नजर आते हैं. बहुत अधिक दुबला होना भी उम्र के अनुसार ठीक नहीं है. हद से ज्यादा दुबला होना, शरीर पर मांस की बजाय हड्डियों का ढांचा नजर आना ठीक नहीं. कुछ लोगों को भूख भी कम लगती है, जिसे ऐनरेक्सिया कहा जाता है. कुछ लोगों को वजन बढ़ने का डर भी होता है, इसलिए वे कम खाते हैं. यह एनरेक्सिया नर्वोसा कहलाता है. लेकिन, आपको ये समस्या नहीं है, आप सही से खाते भी हैं, फिर भी बेहद दुबले हैं? आपको अपना वजन बढ़ाना है तो आप डेली डाइट में कुछ फलों को शामिल करें. हम आपको ऐसे फलों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें कैलोरी काफी होती है. इससे आपको वजन बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है.

वजन बढ़ाने वाले फल

केला- हेल्थलाइन में छपी एक खबर के अनुसार, कुछ फलों में कैलोरी काफी कम होती है, लेकिन कुछ ऐसे भी फल हैं, जिनमें कार्ब और फैट कंटेंट काफी अधिक मात्रा में होते हैं. आपको वजन बढ़ाना है, आप बहुत अधिक दुबले हैं तो हर दिन केला खाना शुरू कर दें. इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, साथ ही कार्ब्स और कैलोरी भरपूर होती है. एक मीडियम साइज केला में कैलोरी लगभग 105, कार्ब्स 27 ग्राम होता है. आप केला शेक, स्मूदी, दूध केला या फिर सिर्फ केला खाकर अपना वजन बढ़ा सकते हैं.

एवोकाडो- यह फल भी बेहद हेल्दी होता है, जिसमें कैलोरी, फैट, फाइबर, विटामिन के, फोलेट, कार्ब्स, प्रोटीन आदि होते हैं. एवोकाडो में हाई कैलोरी और हेल्दी फैट्स होने के कारण जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं, वे इसका सेवन कर सकते हैं. यह फल कई अन्य माइक्रोन्यूट्रिएंट्स जैसे पोटैशियम, विटामिन के, सी, बी5, बी6 भी होते हैं. इसका सेवन आप सूप, सलाद, स्मूदी की तरह सेवन कर सकते हैं.

आम- ऐसे तो अभी आम का सीजन नहीं है, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आम खाने से भी वजन बढ़ता है. इसमें भी कैलोरी काफी होती है. एक कप आम (165 ग्राम) में 99 कैलोरी, कार्ब्स 25 गार्म्स, प्रोटीन 1.4 ग्राम आदि होते हैं. आम में कॉपर, बी विटामिंस, विटामिंस ए, ई भी होते हैं. इसे आप काट कर खाएं, मैंगो शेक पिएं, स्मूदी पी सकते हैं. आप कोशिश करें आम को किसी हाई कैलोरी चीज जैसे नट्स, नारियल के साथ पेयर करके खाएं. वजन जल्दी बढ़ेगा.

अंजीर- आप शरीर पर चर्बी बढ़ाने के लिए अंजीर (fig) का भी सेवन कर सकते हैं. अंजीर में भी कैलोरी की मात्रा अधिक पाई जाती है. इसे आप अपनी डेली डाइट में शामिल करें और फिर देखें कमाल.

कोकोनट मीट- कोकोनट मीट यानी नारियल के अंदर सफेद वाला भाग. यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी देता है. इसमें कैलोरी भी भरपूर होती है, क्योंकि फैट काफी होता है. 28 ग्राम कोकोनीट मीट में लगभग 99 कैलोरी होती है और लगभग 10 ग्राम फैट. इसे आप कई तरह से खाने का लुत्फ उठा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: प्रोटीन का पावरहाउस हैं ये देसी बड़ियां, नॉनवेज भी इसके आगे फेल, डेली 100 ग्राम खाने से होंगे ये 5 जबरदस्त फायदे


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-are-you-too-skinny-eat-these-5-high-calorie-fruits-which-can-help-in-quick-weight-gain-vajan-badhane-wale-fal-in-hindi-8822097.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here