Home Lifestyle Health शहरों में छोटे बच्चों में पथरी, निकालनी पड़ रही पित्त की थैली,...

शहरों में छोटे बच्चों में पथरी, निकालनी पड़ रही पित्त की थैली, डॉ. बोले- तुरंत बंद करें 4 चीज gallbladder stone in kids and children protection tips by doctor

0
4


Gallbladder Stone in Children and kids: कभी सिर्फ व्यस्कों की बीमारी कही जाने वाली पथरी की परेशानी अब भारत में बच्चों को भी तेजी से अपनी चपेट में ले रही है. पित्त की थैली में हो रही इस पथरी की वजह से कच्ची उम्र में ही बच्चों का गॉल ब्लैडर या पित्त की थैली निकालनी पड़ रही है. इससे बच्चों को भविष्य में बेहतर जीवन जीने में परेशानी हो सकती है और कई पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं.

डॉक्टरों की मानें तो खासतौर पर शहरों में कुछ समय से बच्चों के स्वास्थ्य में चौंकाने वाले बदलाव देखने को मिल रहे हैं. देशभर के अस्पताल और क्लीनिक बता रहे हैं कि बच्चों में पित्त की पथरी (Gallstones) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. अब 4, 5 या 6 साल तक के बच्चों के भी गॉल ब्लेडर में पथरी मिल रही है. जिससे डॉक्टरों और सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई है.

इन मेहमानों को देखकर घरों में आते हैं सांप, वेटरिनरी डॉ. ने दिए दूर रखने के टिप्स

सर्वे में हुआ खुलासा
भारतीय शिशु रोग अकादमी (IAP) द्वारा पांच महानगरों में किए गए हालिया सर्वेक्षण में पाया गया कि पेट दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती किए गए हर 200 बच्चों में से लगभग 1 बच्चे को पित्त की पथरी की समस्या थी. यह उन बच्चों में अधिक पाई गई जिनकी जीवनशैली निष्क्रिय थी और जिनके भोजन में जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड और संतृप्त वसा की मात्रा ज्यादा रहती थी.

गुरुग्राम के मेदांता द मेडिसिटी अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जन और पीडियाट्रिक यूरोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. संदीप कुमार सिन्हा कहते हैं, ‘हम शहरी इलाकों में बच्चों में पित्त की पथरी के मामलों में स्पष्ट वृद्धि देख रहे हैं. इसके कई कारण हैं, जैसे मोटापा, खराब खानपान की आदतें, अनुवांशिक प्रवृत्ति और थैलेसीमिया जैसी कुछ रक्त संबंधी बीमारियां आदि.

क्या होती है पित्त की थैली में पथरी
पित्त की पथरी ठोस जमाव होता है जो पित्ताशय (Gallbladder) में बनता है. यह अक्सर कोलेस्ट्रॉल या बिलीरुबिन से बना होता है. कई बार इसके लक्षण नहीं दिखते, लेकिन जब यह पित्त के प्रवाह को रोक देता है, तो तीव्र पेट दर्द, मतली, उल्टी और पाचन संबंधी समस्या पैदा हो जाती है.

ये है प्रमुख लक्षण
डॉ. सिन्हा ने कहा कि यह समस्या अक्सर अनदेखी रह जाती है क्योंकि इसके लक्षण साफ नहीं होते. देखा जाता है कि अक्सर बच्चे पेट दर्द की शिकायत करते हैं या खाना खाने से मना कर देते हैं और माता-पिता इसे सामान्य पाचन समस्या मान लेते हैं लेकिन ऊपरी पेट में लगातार या बार-बार होने वाला दर्द कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

ऐसे लगाएं पित्त की पथरी का पता
अकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ. रमन कुमार ने समय पर निदान की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि अल्ट्रासाउंड पित्त की पथरी का पता लगाने का सुरक्षित और प्रभावी तरीका है. कई मामलों में दवाओं और खानपान में बदलाव से स्थिति संभाली जा सकती है, खासकर अगर लक्षण न हों लेकिन जब जटिलताएं पैदा होती हैं जैसे पित्ताशय में सूजन या अग्नाशयशोथ तो सर्जरी जरूरी हो जाती है.

क्या है उपाय
डॉ. सिन्हा कहते हैं कि ऐसे मामलों में दो विकल्प होते हैं, सतर्क प्रतीक्षा या सर्जरी. लेकिन माता-पिता को यह समझना जरूरी है कि इंतजार के दौरान जटिलताओं का खतरा बना रहता है. ऐसे में सर्जरी सही विकल्प है.

वहीं डॉ. रमन ने कहा कि जिन बच्चों में लक्षण होते हैं, या नहीं भी होते हैं लेकिन पथरी से परेशानी होती है उनमें लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी (पित्ताशय निकालने की प्रक्रिया) ही मानक इलाज है. हालांकि यह बच्चों के लिए सुरक्षित है.

आज ही बंद कर दें ये 4 चीजें
डॉ. सिन्हा का कहना है कि पित्त की पथरी से बच्चों को बचाना है तो आज ही ये 4 चीजें एकदम बंद कर दें.

. बच्चों को जंक फूड्स खिलाना बंद कर दें या बेहद सीमित मात्रा में ये फूड्स दें, जैसे महीने में एक या दो बार बस.

. मीठे या शर्करा युक्त पेय पदार्थ आदि बच्चों को न दें. खासतौर पर पैकेज्ड जूस, चॉकलेट आदि.

. संतृप्त वसा का सेवन सीमित करना, इनमें डेयरी प्रोडक्‍ट्स और वनस्‍पत‍ि तेल आद‍ि आते हैं.

. बच्चों के स्क्रीन टाइम को कम कर दें ताकि बच्चे ज्यादा से ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करें.

ये रखें ध्यान
. बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं, विशेषकर उन बच्चों में जिनके परिवार में पित्त की पथरी या चयापचय विकार का इतिहास है या बच्चे पेट दर्द की शिकायत बार-बार करते हैं. इसके साथ ही बच्चों को रेशेदार आहार, फल और सब्जियों से भरपूर संतुलित आहार दें.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-gallbladder-stone-in-kids-is-increasing-in-metro-cities-sign-and-symptoms-of-disease-doctors-advice-to-stop-4-things-to-avoid-gallbladder-removal-ws-l-9609814.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here