Home Lifestyle Health सर्दियों का सुपरफूड! डायबिटीज कंट्रोल में मददगार, सेहत के लिए वरदान है...

सर्दियों का सुपरफूड! डायबिटीज कंट्रोल में मददगार, सेहत के लिए वरदान है ये फल

0
2



ऋषिकेश. डायबिटीज एक गंभीर लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है, जिसमें ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना बेहद जरूरी होता है. डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का खास ध्यान रखना पड़ता है, खासकर मीठी चीजों से दूर रहना होता है. अधिकतर फलों में नैचुरल शुगर पाई जाती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकती है. इसी वजह से कई बार मरीज फल खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेते हैं लेकिन सर्दियों में मिलने वाला एक खास फल रामफल डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. रामफल स्वाद में मीठा होने के बावजूद ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है. यह फल न केवल सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि सर्दियों में शरीर को गर्म भी रखता है.

Bharat.one के साथ बातचीत में उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित कायाकल्प हर्बल क्लिनिक के डॉ राजकुमार (डी. यू.एम.) ने बताया कि रामफल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे- फाइबर, विटामिन सी, पोटेशियम और विटामिन ए. इनमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देता है. वहीं पोटेशियम दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसके अलावा विटामिन सी इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है और विटामिन ए आंखों की सेहत के लिए अच्छा होता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए रामफल का एक और फायदा यह है कि इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है. इसका मतलब है कि यह फल ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाता, जिससे शुगर लेवल को नियंत्रित रखना आसान होता है. रामफल का सेवन न केवल डायबिटीज बल्कि अन्य बीमारियों जैसे- हाई ब्लड प्रेशर और पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए भी फायदेमंद है.

सर्दियों में आसानी से मिल जाता है रामफल
रामफल सर्दियों में आसानी से मिल जाता है. इसका सेवन कच्चा किया जा सकता है या इसे स्मूदी और डेजर्ट में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि इसका सेवन करते समय मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है. किसी भी फल को सीमित मात्रा में खाना ही बेहतर होता है. इसलिए अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और सर्दियों में कोई हेल्दी और स्वादिष्ट फल खाना चाहते हैं, तो रामफल एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इसे अपनी डाइट में शामिल कर आप अपने शरीर को कई फायदे पहुंचा सकते हैं.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-ramphal-benefits-this-fruit-can-control-blood-sugar-level-local18-8899235.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here