Last Updated:
Jaggery with warm water benefits : सर्दियों में गुड़ को पानी में मिलाकर पीने से शरीर गर्म रहता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ती है, पाचन में सुधार होता है, और शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थ (toxins) बाहर निकलते हैं. यह सर्दी-खांसी जैसी मौसमी बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है. जब इसे गुनगुने पानी में मिलाकर पिया जाता है, तो इसका प्रभाव और भी शक्तिशाली हो जाता है.

सर्दियों में हमारे शरीर को अतिरिक्त गर्माहट, बेहतर पाचन और मजबूत प्रतिरोधक क्षमता की जरूरत होती है. ऐसे समय में दादी–नानी के नुस्खे आज भी चमत्कार करते हैं. इन्हीं में से एक है गुड़ को गुनगुने पानी में मिलाकर पीना. गुड़ केवल मीठा नहीं, बल्कि आयरन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर प्राकृतिक ऊर्जा का स्रोत है.

गुड़ गन्ने के रस से बिना किसी रसायन के बना प्राकृतिक स्वीटनर है. इसमें आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन और कई आवश्यक खनिज पाए जाते हैं. यही वजह है कि इसे सर्दियों का पोषक अमृत कहा जाता है. शरीर को गर्माहट देने वाली इसकी क्षमता इसे ठंड के मौसम में और भी लाभकारी बनाती है.

गुड़ की प्रकृति ‘उष्ण’ होती है, यानी यह शरीर में भीतर से गर्मी पैदा करता है. गुनगुने पानी के साथ लेने पर यह ठंडी हवाओं के प्रभाव को कम करता है, हाथ-पैरों की ठंडक दूर करता है. शरीर में ऊर्जा बढ़ाता है और थकान कम करता है. कई लोग सर्दियों में सुबह इसे पीकर ही दिन की शुरुआत करते हैं ताकि पूरा दिन शरीर गर्म रहे.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

सर्दियों में जुकाम, खांसी, बुखार जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. गुड़ का सेवन इनसे बचाव में मदद करता है. इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और जिंक शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं. यह सफेद रक्त कणिकाओं (WBC) को मजबूत करता है, जिससे संक्रमण जल्दी नहीं पकड़ते. गुनगुने पानी के साथ लेने पर यह शरीर में जल्दी अवशोषित हो जाता है और तेजी से असर दिखाता है.

सर्दियों में भोजन भारी हो जाता है और पाचन धीमा. ऐसे में गुड़ वाला पानी चमत्कार करता है. यह पाचन रसों को सक्रिय करता है. कब्ज, गैस और अपच में राहत देता है. भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है. आंतों की सफाई करता है और बाइल प्रोडक्शन को बढ़ाता है. दोपहर के बाद या रात के खाने के बाद इसे पीना बेहद फायदेमंद है.

गुड़ आयरन का प्राकृतिक स्रोत है. रोजाना गुनगुने पानी में गुड़ मिलाकर पीने से खून में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है. विशेष रूप से महिलाओं के लिए यह बेहद उपयोगी माना जाता है. इसके नियमित सेवन से चक्कर, थकान, कमजोरी जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं. गुड़ का आयरन शरीर में जल्दी अवशोषित हो जाता है क्योंकि गुनगुना पानी रक्त संचार को बढ़ा देता है.

गुड़ को अक्सर लोग वजन बढ़ाने वाला मानते हैं, लेकिन गुनगुने पानी के साथ लेने पर यह वजन कम करने में मदद करता है. यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है. भूख को नियंत्रित करता है. मीठा खाने की craving कम करता है. शरीर में जमा extra चर्बी को गलाने में सहायक है और सुबह खाली पेट या भोजन के बाद इसे लेना खास फायदा देता है. शरीर में होने वाली अधिकतर बीमारियों के लिए गुनगुने पानी में गुड का सेवन स्वस्थ शरीर के लिए बहुत लाभकारी है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-jaggery-with-warm-water-benefits-in-winter-gud-garam-pani-peene-ke-fayde-local18-ws-e-9888224.html







