Saturday, March 7, 2026
34 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

सर्दियों में चेहरे पर लगाएं किचन में रखी 4 चीजें, चेहरे पर आएगा गजब का निखार, ड्राइनेस से मिलेगा छुटकारा


Last Updated:

Winter Skin Care Tips: सर्दियों में ठंडी हवा से चेहरे की नमी और चमक गायब हो जाती है. अधिकतर लोगों को स्किन ड्राइनेस का सामना करना पड़ता है. हालांकि आपकी रसोई में मौजूद कुछ चीजें जैसे- दूध, शहद, नारियल तेल और दही स्किन की ड्राइनेस को दूर कर सकती हैं. ये नेचुरल चीजें त्वचा को गहराई से पोषण देती हैं और उसे मुलायम बनाती हैं. इन चीजों का सही तरीके से यूज करने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है. इन घरेलू नुस्खों से आपकी स्किन सर्दियों में भी दमकती रहेगी.

ख़बरें फटाफट

सर्दियों में चेहरे पर लगाएं किचन में रखी 4 चीजें, चेहरे पर आएगा गजब का निखारचेहरे पर निखार लाने के लिए दही और दूध भी लगा सकते हैं.

Remedies To Glow Skin Naturally: सर्दियों के मौसम में तापमान गिर जाता है और हवा में मॉइस्चर खत्म हो जाता है. हवा ड्राई होने से लोगों को स्किन ड्राइनेस की समस्या होने लगती है. सर्दियों में हवा से चेहरे की नमी खो जाती है, जिससे ड्राइनेस, रुखापन, झुर्रियां और ग्लो कम होने जैसी समस्याएं होने लगती हैं. अक्सर लोग स्किन ड्राइनेस होने पर बाजार में मिलने वाली क्रीम और लोशन लगाते हैं. इन चीजों से कुछ देर के लिए अच्छा रिजल्ट दिखता है, लेकिन बाद में फिर स्किन वैसी ही हो जाती है. ऐसे में अगर आप नेचुरल और सुरक्षित उपाय अपनाना चाहते हैं, तो आपकी रसोई में मौजूद कुछ चीजें इस्तेमाल कर सकते हैं. इन चीजों से स्किन की समस्याएं दूर हो सकती हैं.

स्किन को चमकदार बनाएंगे ये 4 देसी चीजें

दूध : एक्सपर्ट्स के मुताबिक दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की ऊपरी परत से डेड सेल्स हटाने में मदद करता है और त्वचा को सॉफ्ट बनाता है. इसमें मौजूद फैट और प्रोटीन स्किन को अंदर तक मॉइस्चराइज करते हैं. एक कॉटन बॉल को कच्चे दूध में भिगोकर चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं. 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. इससे चेहरा तुरंत नरम और चमकदार बन जाएगा.

शहद : स्किन के लिए शहद एक बेहतरीन नेचुरल ह्यूमेक्टेंट है. आसान भाषा में कहें, तो यह त्वचा में नमी बनाए रखता है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो सर्दियों में त्वचा को संक्रमण और मुंहासों से बचाते हैं. एक चम्मच शहद को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें. चाहें तो इसमें कुछ बूंदें नींबू की मिला सकते हैं. इस नुस्खे को अपनाने से चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा.

नारियल तेल : नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड और विटामिन E त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं और ठंड में होने वाली ड्राइनेस से राहत दिलाते हैं. यह स्किन की नमी को लॉक करने में मदद करता है और झुर्रियों की समस्या को भी कम करता है. सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल की कुछ बूंदें लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें. यह रातभर त्वचा को रिपेयर करेगा और सुबह चेहरा दमकता हुआ नजर आएगा.

दही : सर्दियों में दही आपकी स्किन के लिए वरदान साबित हो सकता है. दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और प्रोटीन त्वचा को साफ और सॉफ्ट बनाते हैं. यह सर्दियों में चेहरे की डलनेस को दूर करता है और नेचुरल निखार लाता है. एक चम्मच दही में थोड़ा सा बेसन या हल्दी मिलाकर फेस पैक तैयार करें. इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट रखें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें. ऐसा करने से आपकी स्किन चमकदार बन जाएगी.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में चेहरे पर लगाएं किचन में रखी 4 चीजें, चेहरे पर आएगा गजब का निखार


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-4-kitchen-things-to-get-glowing-skin-in-winter-simple-ways-to-prevent-skin-dryness-twacha-kaise-nikhare-9834421.html

Hot this week

किचन में नया ट्रेंड! राइस पेपर शीट्स से बनाएं हेल्दी और कुरकुरे स्नैक्स, जानें आसान टिप्स

होमफोटोलाइफ़फूडमैदे का हेल्दी विकल्प है राइस पेपर शीट्स,...

Topics

किचन में नया ट्रेंड! राइस पेपर शीट्स से बनाएं हेल्दी और कुरकुरे स्नैक्स, जानें आसान टिप्स

होमफोटोलाइफ़फूडमैदे का हेल्दी विकल्प है राइस पेपर शीट्स,...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img