
देहरादून. इन दिनों उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ऐसे में छोटे बच्चों का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है. दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाल रोग विभाग की ओपीडी में निमोनिया और दमे की शिकायत के साथ मरीज पहुंच रहे हैं. बच्चों में पसलियों के चलने और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण आपको दिखाई दें, तो तुरंत आप बाल रोग विशेषज्ञ के पास अपने बच्चों को ले जाइए, क्योंकि निमोनिया जानलेवा है.
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाल रोग विभाग के विशेषज्ञ डॉ अशोक कुमार ने Bharat.one को जानकारी देते हुए कहा कि सर्दियों के मौसम में निमोनिया औऱ सांस सम्बन्धी समस्याएं ट्रिगर होती हैं. उन्होंने बताया कि साल 2018 में एक रिपोर्ट जारी की गई थी, जिसमें 5 साल से कम उम्र के बच्चों की मौत के मामले में भारत दूसरे नम्बर पर है. यह बीमारी अब सुसाध्य है और इससे बचाव भी मुमकिन है, इसके बावजूद वैश्विक स्तर पर प्रत्येक 39 सेकेंड में एक बच्चे की मौत होती है. उन्होंने बताया कि बच्चों में सर्दियों के दिनों में पहले सर्दी, खांसी, जुकाम की परेशानी होती है उसके बाद निमोनिया हो जाता है. ऐसे बच्चों को बाल रोग विशेषज्ञ के पास ले जाकर इलाज करवाने की जरूरत होती है. विंटर वेकेशन पर ठंडी जगह पर बच्चों को न ले जाएं और अगर जरूरी है तो सावधानीपूर्वक जाएं. छः महीने तक बच्चे को मां का अपना दूध ही पिलाना चाहिए. बच्चों को समय पर वैक्सीनेशन करवाना चाहिए. मौसम में बदलाव के कारण देहरादून में बच्चों में सर्दी, खांसी और वायरल सामान्य समस्या हो गई है. उन्होंने बताया कि अस्पताल में रोजाना 100 से ज्यादा बच्चे सर्दी, निमोनिया, खांसी औऱ सांस की दिक्कत के साथ आ रहें हैं जिनमें से रोजाना 8 से 10 मरीजों को गम्भीर होने पर भर्ती किया जा रहा है.
बच्चों में नजर आते हैं ये लक्षण-
निमोनिया बच्चों के जीवन के लिए बहुत जल्दी खतरा पैदा कर देता है, इसलिए इस हालात में जल्दी अस्पताल पहुंचना जरूरी है. निमोनिया में कुछ लक्षण कोल्ड एंड फ्लू से अलग हो सकता है. निमोनिया में छाती में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होती है जो आमतौर पर फ्लू में कम होता है. निमोनिया में तेज बुखार होता है और पीला या हरा बलगम निकलता है.वहीं थूकने पर म्यूकस भी निकलता है. बच्चों में निमोनिया होने पर पसलियां अंदर या बाहर की ओर चलती हुई प्रतीत होती है.
FIRST PUBLISHED : December 24, 2024, 15:48 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-small-children-are-becoming-victims-of-pneumonia-in-winter-know-the-symptoms-local18-8916850.html







