Home Lifestyle Health सर्दियों में सरसों या बथुआ आपकी सेहत के लिए कौन-सा साग है...

सर्दियों में सरसों या बथुआ आपकी सेहत के लिए कौन-सा साग है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें!

0
0


Sardiyo Main Konsa Saag Faydemand Hota Hai In Hindi : जैसे ही सर्दियों का मौसम शुरू होता है, बाज़ार में कई तरह की हरी सब्ज़ियां मिलने लगती हैं. इनमें पालक, सरसों का साग और बथुआ जैसी सब्ज़ियां शामिल हैं. इसमें कोई शक नहीं कि हरी सब्ज़ियां हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं. पत्तेदार हरी सब्ज़ियों में फाइबर, विटामिन A, C, K और B कॉम्प्लेक्स जैसे कई विटामिन, साथ ही आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सरसों और बथुआ में से कौन सी साग सबसे ज़्यादा स्वादिष्ट और फायदेमंद है और हमारे शरीर को सबसे ज़्यादा पोषण देती है? आइए इसका जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं…

सरसों का साग
सरसों के साग पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन K, A और C होते हैं। इनमें फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं.

बथुआ का साग
बथुआ का साग पोषक तत्वों का खजाना है, जिसमें विटामिन A, C, K, B-कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक, फास्फोरस, फाइबर और अमीनो एसिड होते हैं. ये शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं.

कौन सबसे अच्छा है?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं. सरसों का साग आमतौर पर अकेले नहीं पकाया जाता; सरसों के साग की “गर्म” तासीर को बैलेंस करने के लिए बथुआ और पालक मिलाया जाता है. इस तरह, आपको दोनों के पोषक तत्व मिलते हैं. अगर आपको जोड़ों में दर्द या कब्ज की समस्या है, तो बथुआ का साग खाएं. अगर आप वज़न कम करना चाहते हैं या दिल की सेहत पर ध्यान दे रहे हैं, तो सरसों का साग बेहतर ऑप्शन है.

Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह एक्सपर्ट्स से बातचीत पर आधारित है. यह सामान्य जानकारी है, पर्सनल सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए News-18 जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-which-green-leaf-vegetable-is-beneficial-for-health-in-winter-koon-sa-saag-sehat-ke-liye-fyademand-hota-hain-in-hindi-ws-e-10023224.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here