Home Lifestyle Health सर्दियों में सेहत के लिए ढाल से कम नहीं ये सूप, पीने...

सर्दियों में सेहत के लिए ढाल से कम नहीं ये सूप, पीने से शरीर रहेगा गरम, बढ़ेगी इम्यूनिटी, सस्ते में होगा रेडी

0
3


सर्दियां शुरू होते ही शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए किसी ऐसी चीज की जरूरत पड़ती है, जो स्वाद में भी बढ़िया हो और सेहत में भी फायदेमंद. ऐसी ही एक खास रेसिपी है टमाटर और तुलसी का सूप है. यह सूप न सिर्फ ठंड में शरीर को गर्म रखता है, बल्कि इम्युनिटी भी मजबूत करता है. घर पर झटपट बनने वाला यह सूप स्वाद में हल्का, पौष्टिक और पूरी तरह घरेलू उपायों जैसा असर देता है.

गृहणी भारती पटेल बताती हैं कि यह सूप बनाना बहुत आसान है. बस टमाटर और तुलसी की पत्तियों को सही तरह से उबालकर और मसालों का हल्का तड़का लगाकर यह तैयार हो जाता है. वह कहती हैं कि सर्दियों में रोज एक कटोरी सूप शरीर को हल्का, गर्म और एक्टिव बनाए रखता है. वहीं डॉक्टर अनिल पटेल भी बताते हैं कि टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन शरीर में गर्माहट देने के साथ इम्युनिटी बढ़ाता है. तुलसी के औषधीय गुण सर्दी-जुकाम से बचाते हैं. वे कहते हैं कि यह सूप ठंड में रामबाण है, इसे रोज पीने से प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है.

खास है टमाट तुलसी का सूप
टमाटर में विटामिन-सी, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं. यह शरीर को ताजगी देता है और सर्दी के मौसम में कमजोरी दूर करता है. वहीं तुलसी में एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो संक्रमण से बचाव करते हैं. दोनों का मेल शरीर को ऐसी गर्माहट देता है, जो बिना किसी दवा के राहत देती है.यह सूप खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें सर्दियों में बार-बार सर्दी-जुकाम होता है

आइए जानें इस सूप की सरल रेसिपी
4–5 पके हुए टमाटर
8–10 तुलसी की ताज़ी पत्तियां
1 छोटा चम्मच घी या मक्खन
आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
स्वाद अनुसार नमक
1 गिलास पानी
थोड़ी सी चीनी (वैकल्पिक)

 बनाने की विधि
1. सबसे पहले टमाटरों को अच्छी तरह धोकर चार हिस्सों में काट लें.

2. अब एक बर्तन में टमाटर, तुलसी की पत्तियां और पानी डालकर 10–12 मिनट धीमी आंच पर उबाले.

3. जब टमाटर नरम हो जाएं, तब गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें.

4. इसके बाद उबले टमाटर को मिक्सर में पीसकर छान लें, जिससे सूप का टेक्सचर स्मूद बन जाए.

5. अब एक कड़ाही में घी या मक्खन गर्म करें और उसमें अदरक डालें। हल्का सुनहरा होते ही सूप का मिश्रण डाल दें.

6. इसमें नमक, काली मिर्च और चाहें तो थोड़ा सा चीनी मिलाएं.

7. 3–4 मिनट धीमी आंच पर उबालें, ताकि सारे स्वाद एक साथ मिल जाएं.

8. गैस बंद करें और ऊपर से कुछ ताज़ी तुलसी की पत्तियां डालकर गर्मागर्म परोसें.

कब और कैसे पिएं
इस सूप को शाम के समय या रात के खाने से पहले पीना सबसे अच्छा रहता है. दिनभर की ठंडक के बाद यह शरीर को राहत देता है और भूख भी बढ़ाता है. यदि घर में किसी को हल्का गला खराब हो या सर्दी की शुरुआत हो रही हो, तो यह सूप तुरंत आराम देता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-recipe-winter-health-shield-tomato-basil-soup-warmth-boosting-immunity-booster-local18-9913833.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here