Home Lifestyle Health सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए इन 5 चीजों को डाइट में...

सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए इन 5 चीजों को डाइट में करें शामिल, इम्युनिटी बनी रहे मजबूत, जानिए फायदे – Uttar Pradesh News

0
3


Last Updated:

ठंड के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए अपने खाने में कुछ खास चीजों को शामिल करना जरूरी है. ड्राईफ्रूट्स, देशी घी, अदरक, हल्दी, तिल, मूंगफली और भुने हुए चने जैसी चीजें न सिर्फ शरीर को अंदर से गर्म रखती हैं, बल्कि इम्युनिटी बढ़ाने, जोड़ों के दर्द को कम करने और सर्दी-जुकाम से बचाव में भी मदद करती हैं.

ठंड में इम्यूनिटी बूस्टर

ठंड के दिनों में अक्सर तबियत खराब रहती है और सर्दी-जुखाम जैसी दिक्कतें हो जाती हैं. इन समस्याओं से बचने के लिए अपने खाने और डाइट में पांच चीजों को शामिल करें. इससे न सिर्फ़ इम्युनिटी बढ़ेगी, बल्कि ठंड भी कम महसूस होगी. यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है.

til v gud

डाइटीशियन डॉ. ज्योति सिंह के अनुसार, ठंड के दिनों में गुड़ और तिल दोनों ही बहुत फायदेमंद होते हैं. यह शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं. गुड़ और तिल में कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं.

ghee benifits

सर्दियों में खाने में शुद्ध देशी घी का प्रयोग जोड़ों के लिए फायदेमंद होता है. रोजाना एक से दो चम्मच लेने से त्वचा भी मुलायम रहती है. इसे आप अलग-अलग तरीकों से अपने आहार में शामिल कर सकते हैं.

adarak

सर्दियों में आपके किचन की हल्दी और अदरक किसी रामबाण से कम नहीं हैं. ये जुकाम से बचाने में मदद करते हैं और इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर हैं. इन्हें आप चाय या भोजन में आसानी से शामिल कर सकते हैं.

dry fruits benifits

सर्दियों में अपने डाइट में ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, अखरोट और काजू शामिल करें. ये आपके शरीर के लिए बेहद लाभदायक हैं. इनमें ओमेगा-3 और आवश्यक एसिडिट्स होते हैं, जो दिल और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद हैं. इसके साथ ही हड्डियों और ताकत बढ़ाने में भी ये ड्राई फ्रूट्स कारगर माने जाते हैं.

chana

आपके घर में आसानी से मिलने वाली मुंगफली और भुने हुए चने भी सर्दियों में सेहत के लिए बेहद लाभकारी हैं. इनको खाने से शरीर को पौष्टिकता मिलती है और अंदर से गर्माहट भी बढ़ती है. इन्हें दिन में अपनी आवश्यकता के अनुसार शामिल किया जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ठंड में बीमारियों से बचने का आसान तरीका, डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, जानें


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-dr-jyoti-singh-shares-tips-to-boost-immunity-against-cold-and-cough-know-benefits-local18-ws-kl-9841302.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here