Home Lifestyle Health सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियों में आ जाती है सूजन, तो भूलकर...

सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियों में आ जाती है सूजन, तो भूलकर भी ना करें ये काम, एक्सपर्ट ने बताया उपाय

0
8



कन्नौज: सर्दियों के मौसम की दस्तक के बाद कुछ लोगों में हाथों और पैरों की उंगलियों में सूजन की समस्या आती है. स्किन एक्सपर्ट डॉक्टर शक्ति बसु बताते हैं कि यह समस्या कुछ ही लोगों को होती है. इस समस्या को गंभीरता से लेने की जरूरत रहती है. अगर इसमें लापरवाही बरती गई तो ऑपरेशन तक की नौबत आ सकती है. कुछ घरेलू सावधानियों से इसका बचाव तो किया जा सकता है लेकिन अगर समस्या ज्यादा हो तो फिर संबंधित डॉक्टर से ही सलाह करके दवा लेनी चाहिए.

किन कारणों से होती समस्या
एक्सपर्ट बताते हैं कि यह समस्या उन लोगों में होती है जिनके खून में कुछ ऐसी कोशिकाएं होती हैं जो की ठंडक की स्थिति में सिकुड़ जाती हैं. इस कारण सूजन या पैरों में खुजली की समस्या होती है. इसकी शुरुआत खुजली से शुरू होकर सूजन तक पहुंचती है.

क्या करें उपाय
सूजन की समस्या होने पर कुछ लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. सबसे पहले तो हाथों और पैरों को ढंक कर रखना चाहिए. फर्श वाली जगह पर नंगे पैर कभी भी नहीं चलना चाहिए. सबसे महत्वपूर्ण चीज कभी भी स्वेलिंग आने पर उसको आग और हीटर के आगे तपाने की गलती नहीं करनी चाहिए. ऐसा करने से समस्या बढ़ सकती है.

क्या बोले डॉक्टर
Bharat.one से बात करते हुए जिला अस्पताल के सीएमएस स्किन एक्सपर्ट डॉक्टर शक्ति बसु बताते हैं कि यह एक सामान्य दिखने वाली समस्या है लेकिन यह अपना खतरनाक रूप भी ले सकती है. अगर समय रहते इस समस्या पर काबू न पाया गया तो ऑपरेशन तक की नौबत आ जाती है. ऐसे में जिन लोगों को इस तरह की समस्या होती है ऐसे लोगों को ठंड का मौसम आते ही हाथों और पैरों को कवर कर लेना चाहिए. अगर इस तरह की समस्या होती है तो उनको अधिक आंच की चीजों से बचना चाहिए और ठंडे पानी के प्रयोग से भी परहेज करना चाहिए. समस्या बढ़ने पर कोई और प्रयोग ना करके सीधे संबंधित डॉक्टर से परामर्श करके दवा लेनी चाहिए.

FIRST PUBLISHED : December 5, 2024, 21:49 IST


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-why-do-my-fingers-get-swollen-and-itching-in-winter-treatment-local18-8878779.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here