Home Lifestyle Health सर्दी-खांसी से हो गए हैं परेशान? अपनाएं 5 घरेलू नुस्खे, दवा जैसा...

सर्दी-खांसी से हो गए हैं परेशान? अपनाएं 5 घरेलू नुस्खे, दवा जैसा दिखेगा असर ! तुरंत मिलेगी राहत

0
5


Last Updated:

Home Remedies For Cold Flu: सर्दी-खांसी से निजात दिलाने में अदरक, शहद और हल्दी का सेवन करना फायदेमंद होता है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की मानें तो घरेलू नुस्खे सर्दी-खांसी और फ्लू से निजात दिला सकते हैं.

सर्दी-खांसी से हो गए हैं परेशान? अपनाएं 5 घरेलू नुस्खे, दवा जैसा दिखेगा असर !

अदरक और शहद का सेवन करने से सर्दी-खांसी से राहत मिल सकती है.

हाइलाइट्स

  • अदरक और शहद सर्दी-खांसी में फायदेमंद है.
  • हल्दी वाला दूध इम्यूनिटी को बढ़ा सकता है.
  • तुलसी और लौंग का काढ़ा भी राहत देता है.

Cold Cough Home Remedies: बदलते मौसम में सर्दी-खांसी की समस्या कॉमन है, जिससे बड़ी संख्या में लोग जूझ रहे हैं. सर्दी-खांसी होने पर अधिकतर लोग दवाइयां लेना शुरू कर देते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो इस मौसम में वायरल इंफेक्शन के कारण लोगों को सर्दी-खांसी का सामना करना पड़ता है. इसकी कोई सटीक दवा नहीं होती है और लक्षणों के आधार पर दवा दी जाती है. हालांकि सर्दी-खांसी से छुटकारा दिलाने में कई घरेलू नुस्खे भी बेहद कारगर हो सकते हैं. घर में रखी नेचुरल चीजों से इन परेशानियों से तुरंत राहत मिल सकती है. इन नुस्खों के बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जान लेते हैं.

यूपी के अलीगढ़ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पीयूष माहेश्वरी ने Bharat.one को बताया कि सर्दी-खांसी में शहद और अदरक का सेवन बेहद फायदेमंद हो सकता है. अदरक में एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो सर्दी-खांसी के वायरस और बैक्टीरिया को शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं. शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो गले को सुकून देते हैं और खांसी को कम करते हैं. आप अदरक का रस और शहद मिलाकर गर्म पानी के साथ इसका सेवन कर सकते हैं. यह न केवल खांसी को शांत करता है, बल्कि सर्दी से भी राहत दिलाता है.

आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया कि हल्दी को आयुर्वेद में एक अद्भुत मसाला माना जाता है. यह सर्दी-खांसी के इलाज में बहुत प्रभावी है. हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है, जो सूजन को कम करता है और इन्फेक्शन से लड़ने की ताकत देता है. हल्दी वाला दूध पीने से गले में आराम मिलता है और खांसी कम होती है. हल्दी वाले दूध से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से जल्द राहत मिल सकती है. हल्दी वाला दूध शरीर को हील करने में मदद करता है और गजब के फायदे देता है.

एक्सपर्ट के मुताबिक तुलसी और लौंग दोनों ही सर्दी-खांसी के लिए बेहतरीन घरेलू उपचार हैं. तुलसी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जबकि लौंग में एंटीवायरल गुण होते हैं. इन दोनों को उबालकर एक काढ़ा तैयार करें और उसे दिन में दो-तीन बार पिएं. यह नुस्खा आपके गले की सूजन को कम करेगा, खांसी से राहत देगा और इन्फेक्शन से भी बचाएगा. यह शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है. इसके अलावा सर्दी-खांसी में गले की समस्या अधिक होती है, जो खांसी को बढ़ा सकती है. गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करना इस समस्या का एक आसान और प्रभावी इलाज है.

गर्म पानी में नींबू और अदरक का रस मिलाकर पीना भी सर्दी-खांसी के इलाज में बहुत फायदेमंद हो सकता है. नींबू में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है. अदरक का रस गले की सूजन को कम करता है और खांसी को रोकने में मदद करता है. यह एक प्राकृतिक और प्रभावी तरीका है, जो सर्दी-खांसी को जल्दी ठीक करने में सहायक है. अगर इन सब नुस्खों के बावजूद सर्दी-खांसी से राहत न मिले, तो ऐसी कंडीशन में डॉक्टर से मिलकर कंसल्ट करना चाहिए.

homelifestyle

सर्दी-खांसी से हो गए हैं परेशान? अपनाएं 5 घरेलू नुस्खे, दवा जैसा दिखेगा असर !


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-5-effective-home-remedies-for-cold-and-cough-instant-relief-without-medicine-ayurvedic-doctor-advice-9109564.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here