Home Lifestyle Health सर्दी में एनर्जी हो रही है डाउन? तुरंत शुरू कर दें इस...

सर्दी में एनर्जी हो रही है डाउन? तुरंत शुरू कर दें इस पौधे का सेवन, शरीर से हर हिस्से से टपकेगी जवानी – Uttar Pradesh News

0
2


Last Updated:

Ashwagandha benefits : अश्वगंधा का नाम तो आपने भी सुना होगा, लेकिन क्या इसके फायदों के बारे में भी जानते हैं. इसकी जड़ का चूर्ण बनाकर पानी के साथ पीने से शरीर फिट बना रहता है. घी के साथ इसके सेवन के कहने ही क्या. अश्वगंधा का प्रतिदिन उपयोग से ये हमें अनिद्रा और डिप्रेशन जैसी बीमारियों से राहत दिलाता है.

LOCAL 18

सेहत बनाने के लिए लोग अपनी डाइट में कई तरह के बदलाव करते हैं. कुछ लोग तो महंगे-महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर अपनी फिटनेस को बनाए रखने का प्रयास करते हैं. लेकिन आयुर्वेद में कई ऐसी औषधियों के बारे में बताया गया है, जिनका इस्तेमाल कर आप कम पैसे में अपनी सेहत सुधार सकते हैं. 

LOCAL 18

आज हम आपको एक ऐसी ही औषधि के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका उपयोग करने से आप अपने शरीर को तो फिट बनाए ही रख सकते हैं, कई गंभीर बीमारियों से भी सुरक्षा मिलेगी. हम बात कर रहे हैं औषधि गुणों से भरपूर अश्वगंधा की, जिसे आयुर्वेद में ऊर्जा का स्रोत माना गया है.

LOCAL 18

इसका सेवन करने से आपके शरीर का सूजन, अनिद्रा और शारीरिक शक्ति की कमी भी दूर हो जाएगी. अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट, लीवर टॉनिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल के साथ-साथ और भी कई पोषक तत्व होते हैं, जो बॉडी को हेल्दी रखने में मदद करते हैं.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

LOCAL 18

रायबरेली की आयुष चिकित्सक डॉ. स्मिता श्रीवास्तव बताती हैं कि इसमें एंटी-स्ट्रेस गुण भी हैं, जो तनाव मुक्त करने में मदद करते हैं. कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी में भी ये लाभकारी है. कई रिसर्च में पता चला है कि इसके सेवन से कैंसर सेल्स खत्म हो जाते हैं.

LOCAL 18

डॉ. स्मिता बताती हैं कि अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट, लीवर टॉनिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल के साथ-साथ और भी कई पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी बॉडी को हेल्दी रखने में हेल्प करते हैं. जोड़ों में दर्द या आप सूजन से परेशान हैं, तो भी आपको अश्वगंधा पाउडर का सेवन करना चाहिए.

LOCAL 18

अश्वगंधा एक औषधीय पौधा है, जिसकी लंबाई 50 से 65 सेंटीमीटर तक होती है. अश्वगंधा की जड़ का चूर्ण बनाकर सुबह शाम गर्म पानी के साथ पीने से शरीर स्वस्थ और फिट बना रहता है. घी के साथ इसका सेवन किया जाए तो पुरुषत्व बढ़ाता है. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दी में एनर्जी हो रही कम? शुरू कर दें इस पौधे का सेवन, शरीर से टपकेगी जवानी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-how-to-consume-ashwagandha-in-winter-season-for-energy-local18-ws-e-9926179.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here