Home Lifestyle Health सर्दी में नहीं निकल पा रही धूप…तो मिटामिन D कैसे पाएं? इन...

सर्दी में नहीं निकल पा रही धूप…तो मिटामिन D कैसे पाएं? इन 5 फूड्स का शुरू करें सेवन, दुरुस्त रहेगी शरीर की ABCD

0
3



Last Updated:

Source Of Vitamin D: सेहतमंद रहने के लिए शरीर में विटामिन डी का होना बेहद जरूरी है. इसलिए एक्सपर्ट सूर्य की रोशनी में रहने की सलाह देते हैं. लेकिन, सर्दियों में धूप का निकलना मुश्किल हो जाता है, इसलिए इस मौसम में विटामिन डी कैसे…और पढ़ें

Source Of vitamin D: सेहतमंद रहने के लिए शरीर को कई विटामिंस और पोषक तत्वों की जरूरत होती है. इन विटामिंस की कमी होने पर हमें कई समस्याएं होने लगती हैं. इसी तरह का शरीर के लिए विटामिन डी भी बेहद जरूरी है. यह हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है. विटामिन डी कमी होने पर जल्दी थकान, बाल झड़ने की समस्या भी हो सकती है. वैसे तो विटामिन डी प्राप्त का सबसे बड़ा स्रोत सूर्य की किरणें हैं. लेकिन, सर्दी के मौसम में धूप का निकलना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में विटामिन डी की पूर्ति के लिए जरूरी है कि विटामिन डी से भरपूर हेल्दी फूड्स का सेवन किया जाए. अब सवाल है कि आखिर सर्दी में विटामिन डी कैसे पाएं? इस बारे में Bharat.one को बता रही हैं डाइट फॉर डिलाइट क्लीनिक नोएडा की सीनियर डाइटिशियन खुशबू शर्मा-

ठंड में धूप न निकले तो ऐसे करें विटामिन डी

गाय का दूध: गाय के दूध में भरपूर मात्रा में विटामिन डी मौजूद होता है. शाकाहारी लोगों के लिए दूध विटामिन डी का एक अच्छा स्त्रोत हो सकता है. इसका सेवन सेहत के लिए बेहद लाभकारी है. नियमित तौर पर इसके सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है. दूध में विटामिन डी के अलावा अन्य कई पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं.

अंडा: विटामिन D की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए अंडा बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. अंडा में भरपूर मात्रा में विटामिन डी मौजूद होता है. अगर आप अंडा खाते हैं तो इससे विटामिन डी की कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकता है. अंडे में विटामिन D के साथ प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है.

मशरूम: डाटिशियन के मुताबिक, शाकाहारी लोगों के लिए मशरूम विटामिन डी का अच्छा सोर्स है. इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मौजूद होता है. इसके सेवन से शरीर हड्डियां मजबूत होती हैं. यह सेहत को कई फायदे भी देता है.

सैल्मन फिश: अगर आप मांसाहारी हैं तो, सैल्मन फिश आपके लिए एक अच्छा फूडस हो सकता है. सैल्मन फिश में विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है. आप भी विटमिन डी के लिए जंगली सैल्मन मछली का सेवन कर सकते हैं. सैल्मन फिश में अन्य कई विटामिंस भी मौजूद होते हैं.

सोया प्रोडक्ट्स: सोया प्रोडक्ट्स जैसे सोया योगर्ट, टोफू, सोया मिल्क आदि में भरपूर मात्रा में विटामिन D मौजूद होता है. शाकाहारी लोगों के लिए यह विटामिन डी का बहुत अच्छा स्त्रोत है. ये फूड्स विटामिन डी की कमी को दूर करने में मदद करते हैं. इसके सेवन से शरीर को हेल्दी और फिट रखने में मदद मिलती है.

homelifestyle

सर्दी में नहीं निकल पा रही धूप तो मिटामिन D कैसे पाएं? एक्सपर्ट से जानें तरीका


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-5-best-food-vitamin-d-deficiency-in-winter-season-eggs-salmon-fish-or-more-include-in-diet-for-strong-bones-in-hindi-8958050.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here