Home Lifestyle Health सावधान! कहीं गलत तो नहीं बांध रहीं पेटीकोट? हो सकता है यह...

सावधान! कहीं गलत तो नहीं बांध रहीं पेटीकोट? हो सकता है यह कैंसर, डॉक्टर्स ने दी चेतावनी

0
17


Skin Cancer From Tight Underskirt/Petticoat: अगर आपको रोजाना साड़ी पहनने की आदत है तो आपको सावधान रहने की भी जरूरत है.  बिहार और महाराष्ट्र के डॉक्टरों ने एक चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि साड़ी के साथ पहने जाने वाले पेटीकोट को कसकर पहनने से आपको त्वचा कैंसर हो सकता है. आइए जानते हैं डॉक्टर्स ने इसपर अलर्ट क्यों किया है…

वर्धा के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और बिहार के मधुबनी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डॉक्टरों ने कैंसर से पीड़ित दो महिलाओं का इलाज करने के बाद चेतावनी देते हुए कहा कि पारंपरिक रूप से भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में साड़ी के नीचे पहने जाने वाले अंडरस्कर्ट (पेटीकोट) के कसकर बांधे जाने के कारण लगातार वह स्किन से घिसती है. जिससे त्‍वचा में सूजन आ सकती है और कई बार ऐसे में छाले हो सकते हैं और कुछ मामलों में त्वचा कैंसर भी हो सकता है.

इससे पहले साड़ी कैंसर से इसे जाना जाता था, लेकिन डॉक्टरों ने जब केस रिपोर्ट को स्टडी किया तो पता चला कि कमर की डोरी की कसावट ही इसके लिए जिम्मेदार है और इसलिए इसे ‘पेटीकोट कैंसर’ का नाम दिया गया.

पहले मामला 70 वर्षीय महिला के साथ हुआ था, उसके दाहिने हिस्से पर 18 महीने से त्वचा का दर्दनाक अल्सर था जो ठीक नहीं हो रहा था. आस-पास की त्वचा ने भी अपना रंग खो दिया था. यह महिला शुरू से ही साड़ी पहना करती थी. डॉक्टरों ने महिला की बायोप्सी की, जिसके बाद पता चला कि महिला को मार्जोलिन अल्सर था, जिसे स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा (अल्सरेटेड स्किन कैंसर) भी कहा जाता है. डॉक्टरों ने बताया कि मार्जोलिन अल्सर आमतौर पर कम देखने को मिलता है. मगर यह बेहद ही खतरनाक होता है. यह पुराने जलने के घावों, न भरने वाले घावों, पैर के अल्सर, गांठ, टीकाकरण और सांप के काटने से बने जख्मों में विकसित हो सकता है.

कितना भी पुराना कब्ज हो, पानी पीकर अपने हाथों पर करें यह चीज, दूर हो जाएगी पेट की समस्या

डॉक्टरों ने  कहा, “कमर पर लगातार दबाव के कारण अक्सर त्वचा कमजोर हो जाती है, जिससे घाव या छाले बन सकते हैं.” विशेषज्ञों ने कहा कि यह अल्सर अक्सर टाइट कपड़ों के कारण लगातार दबाव के चलते पूरी तरह से ठीक नहीं होता है. एक पुराना घाव बन जाता है, जो आगे चलकर खतरनाक हो सकता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञ त्वचा पर दबाव को कम करने के लिए साड़ी के नीचे एक ढीला पेटीकोट पहनने की सलाह देते हैं. (IANS से इनपुट के साथ)


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-tight-petticoat-under-saree-cause-skin-cancer-if-it-tie-like-this-know-from-doctors-8819673.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here